Type Here to Get Search Results !

आरटीओ में पंजीकृत एम पी 22 वाहनों को सिवनी जिले के समस्त टोल प्लाजा में टोल-टैक्स से मुक्त रखा जाये

आरटीओ में पंजीकृत एम पी 22 वाहनों को सिवनी जिले के समस्त टोल प्लाजा में टोल-टैक्स से मुक्त रखा जाये

सिवनी बालाघाट मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग की गुणवत्ता के अनुसार बनाया जाने की मांग 

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सौंपा ज्ञापन 


सिवनी। गोंडवाना समय।
 

जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना के निर्देश पर केन्द्रीय सड़क परिवाहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से खवासा पंहुचकर भेंट कर ज्ञापन सोैपा गया। जिसमें सिवनी जिले की फोरलेन की समस्याएॅ प्रमुख थी। अन्य राज्यों में (विशेषकर गुजरात) में यह व्यवस्था है कि उन जिलों से जहॉं से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजर रहा है उन जिलों के आरटीओ में पंजीक्रत वाहनों को टोल टैक्स से पूर्णत: छूट का प्रावधान है, चूँकि हमारे सिवनी जिले के प्रत्येक मार्ग पर टोल प्लाजा बन गये है। कृषि प्रधान जिला होने के कारण बड़ी संख्या में किसानों का आवागमन होता है। अत: सिवनी जिले के निवासियों के सिवनी आरटीओ में पंजीकृत एम पी 22 वाहनों को सिवनी जिले के समस्त टोल प्लाजा में टोल-टैक्स से मुक्त रखा जाये।

सिवनी में 55 किलोमीटर पर 3 टोल प्लाजा है


सिवनी बालाघाट मार्ग पर भवन निर्माण सामग्री का अत्यधिक परिवहन होनें के कारण यह मार्ग हमेशा क्षतिग्रस्त रहता है। अत: सिवनी बालाघाट मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग की गुणवत्ता के अनुसार बनाया जाये। टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिये मूलभूत सुविधाएॅ उपलब्ध करानें हेतु समुचित आदेश जारी किये जाये। सिवनी नागपुर फोरलेन निर्माण के लिये अधिक्रत की गयी भूमि का मुआवजा शीघ्रतीशीघ्र प्रदान किया जाये। सिवनी में 55 किलोमीटर पर 3 टोल प्लाजा है। सिवनी जिले वासियों को कम दूरी पर बहुत अधिक टोल टैक्स भरना पड़ता है। परिवाहन नियम के आधार ओर निश्चित दूरी पर टोल प्लाजा रखे जाये।

बालाघाट, मंडला बॉयपास तक फोरलेन सड़क के लिये फण्ड उपलब्ध कराने की मांग 

जिले के विकास को लेकर जिला प्रशासन ने कार्य योजना बनाई थी। जिसमें सिवनी कचहरी चौक से बालाघाट, मंडला बॉयपास तक फोरलेन सड़क बनाया जाना था जो कि नगर में बढ़ता यातायात दबाव को कम करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। फंड की उपलब्धता न होने से यह कार्य लम्बित है। इस फोरलेन निर्माण के लिये फंड उपलब्ध कराने का कष्ट करें। केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने वाहन से उतरकर जिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल द्वारा रखी गयी मॉगो को गंभीरता से सुना और इन मॉंगो के निराकरण के लिए आश्वस्त किया।

ज्ञापन सौँपते समय ये रहे मौजूद 

प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी, पूर्व मंडी अध्यक्ष पदम सनोडिया, जितेन्द्र सनोडिया, जिला कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेश मानाठाकुर, जिला कांग्रेस आईटीसेल एवं सोशल मीडिया विभाग जिला अध्यक्ष ऐश्वर्य सुमित मिश्रा, जिला कांग्रेस शक्ति ऐप जिला अध्यक्ष देवधर देबू सक्सेना, संदेश तिव्हन, सुशील ठाकुर, युवक कांग्रेस महासचिव तवरेज अली, सौरभ सिसोदिया, धनंजयसिंह, सुशील सोनकेशरिया, सुरेन्द्र बनोदे, सुदेश चौरसिया, कार्तिक कांवरे, शुभम सोनपुरे, अश्वदीप अहिरवार इत्यादि कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहें।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.