आजादी के 70 साल बाद भी लोगों को नहीं है संवैधानिक अधिकार की जानकारी
जयस संवैधानिक जागरूकता यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
बृजेंद्र सोनवानी ब्यूरो चीफ
अनुपपुर/पुष्पराजगढ़। गोंडवाना समय।
जनजाति बाहुल्य अनूपपुर जिले का पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के नर्मदा शिवनी संगम से यात्रा प्रारंभ हुई, जो कि दिनांक 15 जनवरी 2021 से 26 जनवरी 2021 तक अनूपपुर जिले के सभी ग्राम एवं ग्राम पंचायतों में लोगों के बीच जन जागरूकता कर भारतीय संविधान में मिले संविधान के अधिकारों का उपयोग जनता भी नहीं कर पा रही है और ना ही शासन प्रशासन के द्वारा इस प्रकार का संवैधानिक का अधिकार का लोगों तक पहुंचा रहा है।
संविधानिक अधिकारों को छुपाना चाहती सरकार
संवैधानिक अधिकारों का महत्व के बारे में आम लोगों का कोई जानकारी नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण आजादी के 70 साल से अधिक हो गए लेकिन लोगों का अपनी अधिकार की पता नहीं है। यह सरकार बताना चाहती कि यह जनता की संविधानिक अधिकारों को छुपाना चाहती है।
इसलिए समाज संगठनों द्वारा यह बीड़ा उठाया गया, समाज जो अधिकार दिलवाने के लिए संवैधानिक अधिकारों को जन-जन तक पहुंचाना एवं समाज के सभी वर्गों को उसके संवैधानिक अधिकारों कुछ जागरूक करना ही जयस संगठन का उद्देश्य है जिस दिन भारत के सभी लोगों को संवैधानिक अधिकार को जान जाएगा अपना विकास करने में सक्षम हो जाएगा
No comments:
Post a Comment