Monday, January 11, 2021

वाहन चालकों की सुविधा के लिए लगाया गया साइन बोर्ड, कूड़ा करकट की तरह पड़ा

वाहन चालकों की सुविधा के लिए लगाया गया साइन बोर्ड, कूड़ा करकट की तरह पड़ा 


अजय नागेश्‍वर संवाददाता
उगली। गोंडवाना समय।

जनपद पंचायत केवलारी के अंतर्गत ग्राम पंचायत उगली के प्रवेश द्वार में लगाया गया साइन बोर्ड पिछले लगभग 8 महीने से भी अधिक समय हो गए जो अत्यधिक तेज हवा चलने के कारण साइन बोर्ड गिर गया था। साइन बोर्ड जो कि वाहन चालकों को किलोमीटर एवं रास्ता बताने का काम करता है। केवलारी रोड पर नवनिर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर के सामने कूड़ा-करकट के बीच पड़ा हुआ है। हालांकि इसमें पहले से जंग लगा हुआ था। लापरवाह अधिकारियों के द्वारा पड़े हुए साइन बोर्ड की कोई सुध नहीं ली जा रही है। उन्हें शासन की संपत्ति की कोई फिक्र नहीं है।

क्या साइन बोर्ड लग पाएगा या फिर कबाड़ खाने में बिक जाएगा


शासन द्वारा हजारों रुपए खर्च कर खरीदे गए लोहे के साइन बोर्ड की कोई सुध नहीं ले रहा है। साइन बोर्ड राहगीरों की सुविधा के लिए लगाया जाता है जिसमें किलोमीटर एवं रास्ता दशार्या जाता है ताकि वह रास्ता न भटके। अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि पिछले 8 महीनों से इस विषय पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा है। क्या फिर से साइन बोर्ड लग पाएगा या फिर कबाड़खाना में बिक जाएगा। वहीं दूसरी तरफ इन सब का लेखा-जोखा करने वाले इंचार्ज भी क्यों ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह भी सवाल खड़ा हो रहा है। 

सड़क सुरक्षा अभियान के लिये बना प्रश्न चिहन

सड़क सुरक्षा अभियान भी प्रारंभ होने वाला है। इसके लिये राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर अनेकों बार मीटिंग उच्चाधिकारियों द्वारा ली जाती है। जहां पर वे संकेत बोर्डोँ को लेकर दिशा निर्देश देते है लेकिन इसके बाद भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को भर उच्चाधिकारियों की दिशा निर्देश समझ नहीं आते है। ग्राम पंचायत उगली के प्रवेश द्वार में लगाया गया साईन बोर्ड भी यहां के अधिकारियों की यही स्थिति बता रहा है। 


No comments:

Post a Comment

Translate