Type Here to Get Search Results !

गुमतरा परिक्षेत्र में कोकीवाड़ा वृत्त की दांतफाड़िया बीट के कक्ष क्रमांक 1440 में गश्ती दल को 1 नर बाघ मिला मृत

गुमतरा परिक्षेत्र में कोकीवाड़ा वृत्त की दांतफाड़िया बीट के कक्ष क्रमांक 1440 में गश्ती दल को 1 नर बाघ मिला मृत 


सिवनी। गोंडवाना समय।

 पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी के अतंर्गत विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि 22 मार्च 2021 को गुमतरा परिक्षेत्र में शाम को लगभग 4.45 बजे कोकीवाड़ा वृत्त की दांतफाड़िया बीट के कक्ष क्रमांक 1440 में 1 नर बाघ मौके पर मृत अवस्था में गश्ती दल के द्वारा देखा गया है। मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होने पर पेंच टाईगर रिजर्व के अधिकारियों द्वारा स्टाफ को मौके पर तैनाती एवं घटना स्थल के चारों तरफ सुरक्षा घेरा डालकर क्षे़त्र को सीलबंद करने हेतु निर्देशित किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों एवं एन.टी.सी.ए. के प्रितनिधि तथा जिले के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को घटना की सूचना दी गई।

सुरक्षा हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई


मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि वहीं तत्काल पेच टाईगर रिजर्व के वरिष्ठ अधिकारीगण भी घटना स्थल पर पहुंचे तथा नर बाघ के शव का निरीक्षण दूर से किया गया। रात्रि होने से क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। प्रात: अधिकारियों एवं स्टॉफ द्वारा घटना स्थल एवं आस-पास के क्षेत्र में लगभग 1 किमी की परिधि क्षेत्र में स्निीफर डॉग की मदद से क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। 

बाघ के समस्त अंग सुरक्षित पाये गये


मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि 23 मार्च 2021 को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एन.टी.सी.ए.) के द्वारा निर्धारित मापदण्ड अनुसार, प्रात: शव का परीक्षण एवं पोस्ट मार्टम एन.टी.सी.ए. के प्रतिनिधि श्री रजत ठानेकर एवं अधिकारियों के समक्ष डॉ. अखिलेश मिश्रा, वन्यप्राणी चिकित्सक द्वारा किया गया। मृत नर बाघ की उम्र लगभग 6-7 वर्ष डॉ. अखिलेश मिश्रा द्वारा बताया गया। पोस्ट मार्टम के दौरान बाघ के समस्त अंग (नाखून, बाल, खाल, दांत, आदि) सुरक्षित पाये गये। 

बाघ के शव को जला कर पूर्णत: नष्ट किया गया 

मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि वैज्ञानिक जांच हेतु बिसरा एवं अन्य आवश्यक नमूनों को एकत्र किया गया। पोस्ट मार्टम उपरांत मृत नर बाघ के शव को समस्त अंगों सहित घटना स्थल पर मुख्य वन संरक्षक छिंदवाड़ा, श्री के.के. भारद्वाज, भा.व.से., श्री एम.बी.सिरसैया, भा.व.से., उप संचालक, पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी, श्रीमती भारती ठाकरे, सहायक वन संरक्षक, छिंदवाड़ा क्षेत्र व अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों तथा एन.टी.सी.ए. के प्रतिनिधि के समक्ष जला कर पूर्णत: नष्ट किया गया। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.