Type Here to Get Search Results !

बरगी बांध का पानी सिंचाई हेतु देने 41 गांवों में जनजागृति यात्रा निकालकर 5 अप्रैल को बीजाडांडी में होगा सम्मेलन

बरगी बांध का पानी सिंचाई हेतु देने 41 गांवों में जनजागृति यात्रा निकालकर 5 अप्रैल को बीजाडांडी में होगा सम्मेलन 

बरगी बांध का पानी सिंचाई हेतु देने सरकार तक आवाज पहुंचे गांव-गांव चलायेंगे अभियान 

बीजाडांडी विकास खंड के 41 गांवो के 7786 हैक्टेयर में सिंचाई होना प्रस्तावित


मंडला/बीजाडांडी। गोंडवाना समय।

विकास खंड बीजाडांडी के ग्राम पंचायत पिंडरई माल में 14 मार्च 2021 को क्षेत्रीय किसानो की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जमठार, खेरूवाले, खापा, निवारी, चौरई, पिंडरई आदि गांव के किसान शामिल हुए थे। विगत पांच वर्षो से बरगी जलाशय के आस-पास के किसान बरगी बांध का पानी लिफ्ट एरिगेशन के माध्यम से खेतों में दिये जाने की मांग करते आ रहे हैं। जमठार गांव के देवलाल मलगाम ने बताया कि वर्ष 2017 में लिफ्ट ऐरिगेशन की मांग को लेकर स्थानिय विधायक श्री राम प्यारे कुलस्ते के साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में मिलकर चर्चा किया था। 

सत्ता बदलते ही ठण्डे बस्ते चली गई योजना 


वहीं श्री कमलनाथ की कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने पर निवास विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले ने जल संसाधन विभाग मंडला से जामुन पानी (उदयपुर) सुक्ष्म दाब एवं बेलखेङÞी-पिंडरई उदवहन सिंचाई का कार्य योजना तैयार करवा कर प्रशासकीय मंजूरी हेतु भोपाल भिजवाया था परन्तु सत्ता परिवर्तन के बाद यह प्रक्रिया ठण्डे बस्ते में चली गई है।  

निवास विधायक के विधानसभा में उठाये प्रश्न का सदन में 26 मार्च मिलेगा जवाब 




हम आपको बता दे कि किसानों को सिंचाई के लिये बरगी बांध का पानी दिये जाने के लिये निवास विधायक डाक्टर अशोक मर्सकोले ने विधान सभा में बरगी बांध से बीजाडांडी के किसानो द्वारा लिफ्ट एरिगेशन से सिंचाई की मांग पर विधान सभा सवाल पूछा गया है। इसके लिए मध्यप्रदेश विधान सभा सचिवालय ने मुख्य अभियंता, रानी अबंतिबाई सागर परियोजना बरगी हिल्स जबलपुर को 19 मार्च तक इस सबंध में जबाब देने को कहा गया है। सदन में इसका जवाब 26 मार्च को प्रस्तुत किया जाएगा।

जबकि 2500 करोङÞ की 8 उदवहन एवं लिंक परियोजनाओ को इस वर्ष मिली वित्तीय मंजूरी  


इन दोनो सिंचाई परियोजनाओ से बीजाडांडी विकास खंड के 41 गांवो के 7786 हैक्टेयर में सिंचाई होना प्रस्तावित है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान बजट प्रस्तावो में 1 लाख 27 हजार हैक्टेयर की 164 नवीन परियोजनाओ को शामिल किया है परन्तु मंडला जिले की एक भी सिंचाई परियोजना को मंजूर नहीं किया गया है। जबकि नर्मदा घाटी विकास विभाग द्वारा 2500 करोङ की 8 उदवहन एवं लिंक परियोजनाओ को इस वर्ष वित्तीय मंजूरी दिया गया है। 

30 साल बाद भी मात्र 70 हजार हैक्टेयर में ही हो पा रही सिंचाई 


हम आपको बता दे कि बरगी बांध से जबलपुर, नरसिंहपुर, सतना, रीवा आदि जिलो की लगभग 4.5 लाख हैक्टेयर में सिंचाई होना प्रस्तावित है परन्तु 30 साल बाद भी मात्र 70 हजार हैक्टर में सिंचाई हो पा रही है। इस बरगी बांध में जनजाति बाहुल्य मंडला जिले की 95 गांव विस्थापित एवं प्रभावित हुये है। क्या मंडला के किसान को सिंचाई हेतु नर्मदा का पानी नहीं मिलना चाहिए? यही सवाल विस्थापितोें, प्रभावितों व ग्रामीण क्षेत्र के किसानों द्वारा सरकार से जवाब मांगा जा रहा है। 

5 अप्रैल को रैली के बाद सौंपेगे ज्ञापन 

विकास खंड बीजाडांडी के ग्राम पंचायत पिंडरई माल में 14 मार्च 2021 को क्षेत्रीय किसानो की बैठक उपरोक्त सभी बिंदुओ पर चर्चा करते हुये निर्णय लिया गया कि 41 गांवों में जन जागृती यात्रा के माध्यम से बैठक कर गांव-गांव समिति का गठन किया जाए। इस यात्रा का समापन 5 अप्रेल 2021 को बीजाडांडी में विशाल रैली निकाल कर किया जाएगा। रैली पश्चात शासन को ज्ञापन भी दिया जाएगा। बैठक में खापा की शिवकली मरावी, खेरूवारे से सुरेश मरावी, पिंडरई से राम सिंह मरकाम, निवारी के सुखदेव नेताम, चौरई के इमरत बरकङे,बीजाडांडी के राजेन्द्र पुटटा एवं बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ के केहर सिंह मार्को, शारदा यादव, राज कुमार सिन्हा की विशेष उपस्थिती रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.