जनता को संवैधानिक अधिकारों को दिलाने बीजाडांडी ब्लॉक में जयस कार्यकारिणी का हुआ गठन
झाम सिंह तेकाम को मिली बीजाडांडी ब्लॉक अध्यक्ष की कमान
बीजाडांडी। गोंडवाना समय।
जनपद कार्यालय के सामने बीजाडांडी ब्लॉक में जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ हीरालाल अलावा, प्रदेश अध्यक्ष अंतिम मुझालदा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंह उवेर्ती, जिला अध्यक्ष रतन वरकडेÞ की अनुमति व दिशा निर्देश अनुसार विकासखंड बीजाडांडी जयस संगठन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये गठन किया गया। इस गठन पर विकासखंड के समस्त पंचायत ग्राम से समाजसेवी क्रांतिकारी युवा साथी उपस्थित हुए और अपने-अपने विचार रखें।
जयस शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में करेगा विशेष फोकस
आदिवासी समाज में हमेशा नारियों का स्थान सर्वश्रेष्ठ रहा है
बीजाडांडी ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद श्रीमती लक्ष्मी नेटी को बनाया गया उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हमे महिलाओं को सभी क्षेत्र में आगे लाना है, नेतृत्व की जिम्मेदारी देना है। महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुये आगे लाने के लिए हमें प्रेरित करना है। वहीं आदिवासी समाज में हमेशा नारियों का स्थान सर्वश्रेष्ठ रहा है ।
कार्यकारिणी में इन्हें मिला स्थान
बीजाडांडी ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन में महासचिव प्रहलाद वरकड़े, ब्लॉक उपाध्यक्ष अजय कुमार, प्रमोद वरकडेÞ ब्लॉक प्रवक्ता, संगठन मंत्री सोमनाथ मरावी, अजीत वरकडेÞ मीडिया प्रभारी, बालकुमार नेटी सचिव, विक्रम ब्लॉक खेल प्रमुख, रविंद्र तहसील प्रभारी, कोषाध्यक्ष संत लाल यादव, राज यादव संस्कृतिक ब्लॉक प्रमुख, महेश मसराम कोषाध्यक्ष, सुखन्दी वरकडे़ आदि युवा साथी उपस्थित रहे जिन्हें जयस संगठन कार्यकारिणी में स्थान दिया गया।
No comments:
Post a Comment