Type Here to Get Search Results !

यादव समाज में सामाजिक एकता व भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की प्रमुखता से हुई चर्चा

यादव समाज में सामाजिक एकता व भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की प्रमुखता से हुई चर्चा  

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा तत्वधान में घंसौर में हुआ महासम्मेलन 


सिवनी। गोंडवाना समय।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला मीडिया प्रभारी विकास यादव द्वारा विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि गत 26 फरवरी दिन शुक्रवार को घंसौर जिला सिवनी में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा एवं जिला युवा अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला सिवनी के तत्वधान में जिला स्तरीय यादव समाज महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अनेको जिलो के यादव समाज के सामाजिक बंधु उपस्थित हुये, वही इस महासम्मेलन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश शासन, अरुण यादव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी नारायण यादव पूर्व सांसद सागर, डॉ के पी यादव सांसद गुना, जगदीश यादव प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, प्रदेश उपाध्यक्ष भारत सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबलपुर, दिनेश यादव राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, रूबी यादव प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ एवं मिसेस यूनिवर्स 2015, लिलिता यादव पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन, सविता यादव प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय महिला यादव महासभा, संजय यादव विधायक बरगी, महेंद्र यादव पूर्व केबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन, अजय यादव पूर्व विधायक पन्ना, रूपेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव यदुवंशी संगठन, मंगल यादव प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय यादव सेना, आनंद सेना प्रदेश अध्यक्ष यदुवंशी विचार मंत्र, राकेश यादव रक्कू भैया राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव शक्ति संगठन, प्रभा यादव समाजसेवी जबलपुर, वंदना यादव प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, पूनम यादव प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा यादव सेना, उमा यादव प्रदेश अध्यक्ष यादव शक्ति संगठन उपस्थित रहे। 

प्रतिभावान विद्यार्थियों व खिलाड़ियों का किया सम्मान 


महासम्मेलन के कार्यक्रम में समाज विकास पर अपने विचार व्यक्त किये जिस पर कार्यक्रम का प्रमुख बिंदु यादव  समाज को शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक करना, यादव समाज मे सामाजिक एकता, भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का निर्माण को लेकर प्रमुखता से सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस महासम्मेलन कार्यक्रम पर अतिथियों द्वारा 2019-20 में मध्यप्रदेश बोर्ड एवं सीबीएससी के बच्चो एवं खेलकूद में प्रथम आये बच्चो को प्रतिभा सम्मान से सुशोभित कर सम्मानित किया गया। वही इस जिला स्तरीय महासम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने पर जिला अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला सिवनी के जिला अध्यक्ष राजेश राजू यादव, कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय संजू यादव, संरक्षक प्रमोद गुंठी यादव, युवा जिला अध्यक्ष विपिन यादव, जिला सचिव अखिलेश यादव, रघुनंदन यादव, कुलदीप यादव, एडवोकेट अमित राजा यादव एवं समस्त यादव समाज घँसौर ने सभी समस्त जिले से पधारे सभी अतिथियों समेत सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया । इसके साथ ही भविष्य मे इससे भी भव्य महासम्मेलन कार्यक्रम को करने का भी संकल्प किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.