Type Here to Get Search Results !

कमलनाथ ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए किया था सत्ता का त्याग, हरेक भारतवासी को लोकतंत्र के मूल्यों की दिखाई थी सही तस्वीर

कमलनाथ ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए किया था सत्ता का त्याग, हरेक भारतवासी को लोकतंत्र के मूल्यों की दिखाई थी सही तस्वीर

शिवराज सरकार के 15 वर्षो के झूठ और भ्रम के शासन की खोली थी पोल

5 वर्ष चलती सरकार तो भविष्य में बीजेपी की वापसी की सम्भावना हो जाती समाप्त




सिवनी। गोंडवाना समय।

लोकतंत्र सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय सिवनी में 20 मार्च 2021 को किया गया है। वहीं 20 मार्च की तारीख इसलिए तय की गयी है क्योंकि 20 मार्च वर्ष 2020 को प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने बीजेपी की धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया था।
        20 मार्च को सभी जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन, संविधान की प्रस्तावना का वाचन, गांधी जी एवं अम्बेड़कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सभी कांग्रेस कार्यालयों में श्री कमलनाथ के वीडियों संदेश का प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रभारी श्री रमेश चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

पहली बार बताई थी विकास की सही पहचान 


जिला कांग्रेस प्रवक्ता श्री जेपीएस तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि म.प्र. में 15 वर्षो के बाद जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लिया और नवम्बर 2018 में श्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडौर सौंपकर प्रदेश में बदलाव और विकास के नए अध्याय की शुरूआत की गई।
        पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और जनता से किये अपने वादों को कांग्रेस सरकार का प्राथमिक संविधान मानते हुए किसान कर्जमाफी, गौशाला निर्माण, सस्ती बिजली, शुद्ध के लिए यु्द्ध माफिया से मुक्ति, ओबीसी आरक्षण में बढ़ोत्तरी, कन्या विवाह सहायता में बढ़ोत्तरी, राम वन गमन पथ का निर्माण, ओंम सर्किट निर्माण, महाकाल एवं ओमकारेश्वर मंदिर परिसर का विस्तार एवं विकास, सीता माता मंदिर निर्माण, महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी, मेट्रो रेल परियोजना, रोजगार में प्रदेश के युवाओं को 70 प्रतिशत आरक्षण, महिला अपराधों में कमी, अनेकों कार्य की शुरूआत कर प्रदेश की जनता को 15 वर्षो के बाद पहली बार विकास की सही पहचान बताई थी।

जोड़तोड़, खरीद फरोख्त, सौदेबाजी और अनैतिक दलबदल जैसे कृत्यों से खुद को रखा दूर

कमलनाथ सरकार द्वारा एक वर्ष में किये गये कार्य और जनहित के निर्णयों ने शिवराज सरकार के 15 वर्षो के झूठ और भ्रम के शासन की पोल खोल कर रख दी थी। प्रदेश में शुरू हुए विकास के कीर्तिमानों ने बीजेपी की ध्यान भटकाव की राजनीति के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा कर दिया था।
         बीजेपी नेताओं को समझ में आने लगा कि कमलनाथ सरकार यदि 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करती है और उनके द्वारा शुरू किये गये कार्य पूर्ण होते है तो मध्यप्रदेश में भविष्य में बीजेपी की वापसी की सम्भावना समाप्त हो जायेगी। कमलनाथ ने जोड़तोड़, खरीदफरोख्त, सौदेबाजी और अनैतिक दलबदल जैसे कृत्यों से खुद को दूर रखकर भारतीय लोकतंत्र और डॉ. भीमराव अम्बेड़कर द्वारा बनाये गये संविधान को जो सम्मान दिया है हर प्रदेश वासी खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। कमलनाथ ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता का त्याग किया है और हर एक भारतवासी को लोकतंत्र के मूल्यों की सही तस्वीर दिखाई है।

लोकतंत्र सम्मान दिवस पर ये होंगे कार्यक्रम के प्रभारी

लोकतंत्र सम्मान दिवस के मुख्य कार्यक्रमों में 1. जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें कार्यक्रम आयोजन के प्रभारी जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्री आनंद पंजवानी, वि.स.सिवनी अध्यक्ष ओम उपाध्याय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कविता कहार, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति नामदेव, एन.एस.यु.आई. जिला अध्यक्ष ऋषभ ठाकुर, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मुबारक खान होंगे, वहीं संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं वितरण कार्यक्रम प्रभारी-जिला कांग्रेस लीगल सेल जिला अध्यक्ष एड़ श्री पंकज शर्मा, एड़ निखिलेन्द्रनाथ सिंह(गट्टू दादू) एड़ राजगोस्वामी, एड़ राजेन्द्र सिसोदिया, एड़ योगेश ब्यौहार, एड़ शाहिद रज होंगे, इसी तहर गांधी जी एवं अम्बेड़कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण प्रभारी विजय चौरसिया, शफीक पार्षद, शिव सनोडिया, पदम सनोडिया होंगे, कमलनाथ के वीडियो संदेश का प्रसारण कार्यक्रम प्रभारी पंकज बाउसकर, राजेश मानाठाकुर, सुमित मिश्रा, देवधर सक्सेना,  संदेश तिव्हन, सुशील ठाकुर, मुबीन राजा, नितिन शुक्ला, दिनेश सनोड़िया के द्वारा किया जायेगा। सभी कार्यक्रम प्रभारी नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री इमरान पटेल के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाये जायेंगे।

कांग्रेस भवन से 11 बजे निकलेगी तिरंगा यात्रा, ये रहेंगे मुख्य रूप से मौजूद

कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि मध्यप्रदेश में लोकतंत्र, संविधान की हत्या के 1 वर्ष होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निदेर्शानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में जिला स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 20 मार्च 2021 दिन शनिवार को किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के इतिहास में वह काला दिन जिस दिन हमारे मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने खरीद फरोख्त और सौदेबाजी की राजनीति से समझौता न करते हुये मुख्यमंत्री पद से स्तीफा दे दिया था। 
भाजपा के नेताओं द्वारा प्रदेश में सरकार बनाने के लिये साम, दाम दण्ड-भेद, देश के संविधान, लोकतंत्र, प्रद्त मतदाताओं द्वारा चुनी हुई कांग्रेस सरकार जो भाजपा के 15 वर्षो के कार्यकाल पर 15 महीने का श्री कमलनाथ का कार्यकाल भारी पड़ रहा था। उस पर प्रहार कर श्री कमलनाथ की सरकार गिरा दी गई। इसी परिपेक्ष्य में प्रदेश व जिले की जनता को भाजपा के कृत्यों से अवगत कराने के उद्धेश्य से लोकतंत्र स्वाभिमान दिवस, तिरंगा यात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय सिवनी से 11 बजे से निकाली जायेगी। 
तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिये जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना,  विधायक द्वय योगेन्द्रसिंह(बाबा) अर्जुन सिंह काकोड़िया, ब्रजेश सिंह (लल्लू )बघेल, नरेश मरावी, मो. असलम खान, आशुतोष वर्मा, श्रीमती नेहा सिंह, रजनीश सिंह, राजा बघेल, दिलीप बघेल,  इमरान पटेल, प्रसन्नचंद मालू, संजय भारद्वाज, जे.पी.एस. तिवारी, अतुलचंद मालू, योगेन्द्र सोनी, विजय नाहटा, अशोक चैबे, सुजीत नाहटा, घनश्याम जाडेजा, विष्णु करोसिया, शिव सनोडिया, पंकज शर्मा, आनंद पंजवानी, ओम उपाध्याय, श्रीमती कविता कहार, श्रीमती तृप्ति विनोद नामदेव, मुबारक खान, ऋषभ ठाकुर, राजा मुबीन, देवेन्द्र सरवैया, गिडियन टी सिंह, राजेश मानाठाकुर, पदम सनोडिया, शफीक पार्षद, राजगोस्वामी, सुमित मिश्रा, देवधर सक्सेना, नितिन शुक्ला, एड़ शाहिद रज ने सभी कांग्रेस जनो से उपस्थिती हेतु अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.