Type Here to Get Search Results !

कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश में चलाया जा रहा वैक्सीनेशन कार्यक्रम-डॉ ढाल सिंह बिसेन

कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश में चलाया जा रहा वैक्सीनेशन कार्यक्रम-डॉ ढाल सिंह बिसेन 

भारत द्वारा 6.5 करोड़ से अधिक वैक्सीन विश्व के 47 देशों को उपलब्ध कराई गई

आम जनता से पूरी सावधानी रखने व बिना मास्क के घर से ना निकलने की अपील 


सिवनी। गोंडवाना समय।

आज देश और एक और जहां कोरोना महामारी से जूझ है वहीं दूसरी ओर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम भी पूरे देश में चल रहा है। इसी के तहत प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना मुक्त मध्यप्रदेश बनाएं, आओ वैक्सीन लगवाएं अभियान चलाया जा रहा है हमे इसे सफल बनाने में जुटना है।


उक्त आशय की बात सांसद डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन द्वारा बीते दिवस सिवनी जिला चिकित्सालय एवं गोपालगंज स्थित चिकित्सालय में वैक्सीनेशन कार्यक्रम के निरीक्षण के दौरान कही गई। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे सहित अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे देश के वैज्ञानिकों ने अथक परिश्रम से दो-दो वैक्सीन तैयार की हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम को देश के कोने कोने तक ले जाकर लोगों को कोरोना से निजात दिलाने के लिए जुटी हुई है।

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में बढ़ रहा उत्साह 

सांसद डा. ढाल सिंह बिसेन ने कहा कि सिवनी जिले में भी कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य सोमवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलाया जा रहा है। पूरे जिले में इसके लिए 43 स्थानों पर वैक्सीनेशन की सुविधा रखी गई है। यह संतोष की बात है कि कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ रहा है लेकिन इसके लिए हमें और भी अधिक जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।


डॉ बिसेन ने कहा कि जो भी व्यक्ति वैक्सीनेशन करवाना चाहता है वह जिला चिकित्सालय या अपने नजदीकी अस्पताल में संपर्क करने के अलावा भाजपा कार्यकतार्ओं द्वारा बनाई गई हैल्पडेस्क या आरोग्य सेतु एप के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। मेरी सभी लोगों से अपील है कि क्योंकि अभी कोरोना महामारी समाप्त नहीं हुई है इसलिए हमें पूरी सावधानी रखनी चाहिए लोग बिना मास्क के घर से ना निकलें।

भाजपा सेवा ही संगठन के मूलमंत्र के साथ करती है कार्य 

सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के मूलमंत्र के साथ कार्य करती है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में अपनी सामाजिक भूमिका का निर्वहन कर रही है। पार्टी का यह अभियान 10 मार्च से प्रारंभ हुआ है। इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिये हेल्प डेस्क लगाकर लोगों की मदद कर रही है।
         सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन ने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड-19 मुक्त भारत के लिये टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था। देश में अबतक लगभग तीन करोड़ से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। इतना ही नहीं भारत द्वारा 6.5 करोड़ से अधिक वैक्सीन विश्व के 47 देशों को उपलब्ध कराई गई है। भारत कोरोना मुक्त हो इसके लिये आमजन भी बिना किसी आशंका के कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आना होगा।

आलोक दुबे, राजेश त्रिवेदी, प्रेम तिवारी, सुजीत जैन, नवनीत ठाकुर ने लगवाये वैक्सीन 


भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि, जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन, नवनीत ठाकुर ने भी कोरोनावायरस वैक्सीन जिला चिकित्सालय में लगवाएं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे ने बताया कि इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिये जिला कार्यालय में हेल्प डेस्क लगाया गया है।
        इसके साथ ही हम जिले के सभी 24 मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति कर रहे हैं जो कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे, उनकी सहायता करेंगे तथा घर-घर पहुंचकर संपर्क अभियान चलायेंगे। भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष श्री संजय सोनी एवं दक्षिण सिवनी मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक दुबे ने बताया कि आयुष विभाग के द्वारा विभागीय कार्य हेतु नवीन भवन का निर्माण कार्य कराया गया है। उक्त भवन का लोकार्पण जल्द ही प्रदेश के आयुष मंत्री श्री राम किशोर नानू कावरे करेंगे। इस कार्यक्रम को देखते हुए बालाघाट सिवनी के सांसद डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे के साथ जनप्रतिनिधियों ने आयुष भवन का दौरा किया। यहां नवनिर्मित भवन के साथ-साथ गार्डन और सभी कमरों का निरीक्षण किया गया।

डॉ अभिजीत चौहान सिवनी जिले के कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रभारी नियुक्त 

जिला भाजपा द्वारा कोविड-19 के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने तथा लोगों की सहायता हेतु जिला स्तर पर एवं मंडल स्तर पर जिम्मेदार पदाधिकारियों की नियुक्ति 14 मार्च 2021 को कर दी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे द्वारा इस हेतु जिले के सभी 25 मंडलों में पदाधिकारियों को यह दायित्व सौंपा गया है। जबकि भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉक्टर अभिजीत सिंह चौहान को प्रदेश संगठन द्वारा जिले का कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे द्वारा जिले के जिन 25 मंडलों में कोविड वैक्सीनेशन एवं जन जागरूकता अभियान के लिए  जिन कार्यकतार्ओं को प्रभार सौंपा गया है उसके अनुसार सिवनी उत्तर मंडल में वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान का दायित्व श्री अल्केश रजक को सौंपा गया है।
        इसी तरह सिवनी दक्षिण मंडल हेतु डॉक्टर भूपेंद्र मिश्रा, सिवनी ग्रामीण करकोटी हेतु डा. सुंदर सनोडिया, सिवनी ग्रामीण लखनवाडा हेतु श्री विट्ठल पटेल, मुनगवानी हेतु श्री सुरेश सनोडिया, बंडोल के लिए श्री जयदीप ठाकुर ,चमारी हेतु श्री धीर सिंह भलावी, वीजादेवरी हेतु श्री विनोद कुमार नागवंशी, बरघाट के लिए डॉक्टर रविंद्र राहंगडाले, गंगेरूआ के लिए डॉक्टर नंदकिशोर पटेल, कुरई हेतु श्री जागेश्वर पांडे, धारना हेतु डा. गोपाल बिसेन, सुकतरा हेतु श्री दिलीप पटेल, लखनादौन के लिए श्री नरेश सेन, आदेगांव हेतु श्री गुरु दयाल कुशवाहा, केदारपुर डॉक्टर सुशील पटेल, कहानी मंडल के लिए श्री धीरज गुप्ता, धूमा हेतु श्री संजय जैन, घंसौर हेतु श्री देवेंद्र जैन, केवलारी मंडल के लिए श्री नागेंद्र कटारिया, पलारी हेतु श्री भवन सिंह ठाकुर ,उगली हैतू श्री त्रियंबक मिश्रा, धनोरा मंडल के लिए डॉक्टर नवल श्रीवास्तव, कान्हीवाड़ा मंडल हेतु श्री इंद्रेश कुमार जंधेला, एवं इसी तरह छपारा मंडल में वैक्सीनेशन हेतु डॉक्टर संजय दुबे को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.