विधायक ने कृषि उपकरणों पर छूट के लिए शिवराज सरकार का माना आभार
सिवनी। गोंडवाना समय।
सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा केबीनेट बैठक में किसान बंधुओं के हित मे लिए गए लाभकारी फैसले के प्रति आभार प्रकट किया तथा कृषक गणों को बधाई दी। विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने कृषि उपकरणों पर छूट प्रदान करने संबंधी सरकार के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि उपकरणों ट्रेक्टर, हारवेस्टर, कम्बाईन आदि मे 10 प्रतिशत तक लगने वाले टैक्स को किसानों के प्रति संवेदनशील भाजपा सरकार ने कैबिनेट की बैठक में घटाकर 1 प्रतिशत कर दिया है।
जिससे निश्चित ही किसान बंधुओं को लाभ होगा। श्री दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि इस किसान हितैषी निर्णय के लिए मंै विधानसभा क्षेत्र की ओर से श्री शिवराज सिंह चौहान और सरकार के प्रति आभार प्रकट करता हूं तथा कृषक बंधुओं को बधाई देता हूं।
No comments:
Post a Comment