Saturday, March 13, 2021

किसानों को फसल की सहीं कीमत दिलाने गोंगपा निरंतर उठायेगी आवाज-शक्ति सिंह ठाकुर

 किसानों को फसल की सहीं कीमत दिलाने गोंगपा निरंतर उठायेगी आवाज-शक्ति सिंह ठाकुर

लखनादौन में गोंगपा की बैठक में किसानों की समस्याओं का समाधान कराने बनाई रणनीति


सिवनी/लखनादौन। गोंडवाना समय।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शक्ति सिहं सिसोदिया के लखनादौन आगमन पर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में  प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमको संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करना है। किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के माध्यम से किसानों की आवाज बनकर उनकी सहायता करना है।  

गोंगपा में सबको मिलता है सम्मान


बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शक्ति सिंह ठाकुर ने कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सबका सम्मान करने वाला संगठन है। गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी के आदर्शों व संदेशों पर चलने वाला राजनैतिक संगठन है। संगठन में सबकों सम्मान मिले इसके लिए हम सभी को मर्यादा का पालन करना होगा। वहीं शक्ति सिंह ठाकुर ने कहा कि एक छोटा किसान का जब आनाज पकता है तो उस अनाज को खरीदने वाला व्यापारी व साहूकार कम दाम पर खरीदता है। किसानों को उनके उपज का सहीं दाम व लागत से अधिक कीमत मिले इसके लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी किसान मोर्चा के माध्यम से निरंतर आंदोलन करेंगे।

अशोक भलावी किसान मोर्चा जिला कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त


बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव श्याम परते, गोंगपा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अरविंद सिंह उईके, राष्ट्रीय सदस्य देव लाल नेताम, समग्र क्रांति के बरिष्ठ कार्यकर्ता बीर सिंह उईके, सल्लाम दादा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष गंगा सिंह मरावी, युवा मोर्चा अध्यक्ष लखनादौन कृष्ण कुमार कुमरे, एडवोकेट देव सिंह कुमरे, गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार कुमरे, ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश उईके, किसान मोर्चा के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक भलावी, लखनादौन ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश शर्मा, केवलारी ब्लॉक अध्यक्ष गुडडू  खुरसंगे को बनाया गया। 

No comments:

Post a Comment

Translate