ऐतिहासिक जानकारी से युक्त जयस कलेण्डर का जबलपुर संभाग क्षेत्र में हुआ विमोचन
कुंडम/जबलपुर। गोंडवाना समय।
जयस के प्रदेश संगठन मंत्री श्री सतेन्द्र उरेती ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि जयस कलेण्डर म प्र 2021 का जयस संभागीय प्रभारी श्री नवल बरकड़े संभाग जबलपुर के कर कमलो द्वारा विमोचन किया गया। इस कलेण्डर की विशेषता मूलनिवासियों के राजा महाराजा व तीज त्यौहार को दशार्या गया है। इस कलेण्डर को तैयार करवाने में डॉ हिरा अलावा राष्ट्रीय संरक्षक जयस एवं विधायक मनावर विधानसभा क्षेत्र म प्र का विशेष योगदान रहा है। सभी जयस युवाओ ने उनका आभार प्रकट किया है।
कलेण्डर विमोचन के दौरान ये रहे मौजूद
जयस कलेण्डर म प्र 2021 के जबलपुर संभाग में विमोचन किये जाने के अवसर पर वीरेंद्र तेकाम प्रदेश सदस्य, सुरेन्द्र परस्ते गोलू संगठन महामंत्री, दया मरकाम संभागीय महासचिव, परसराम कुशराम प्रभारी जबलपुर, भानुप्रताप वरकडेÞ जिलाध्यक्ष, अंकित मरावी, अनिल परस्ते, रामकेश परस्ते प्रभारी कुन्डम, शिवराज परस्ते तहसील अध्यक्ष, ज्ञान सिह मरावी संयोजक, मनीष कुमार, जितेंद्र मार्को, रतन रावटे, कटनी से भी जयस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।