Type Here to Get Search Results !

सायकिल रैली निकालकर टी.बी हारेगा-देश जीतेगा, टी.बी रोग से बचाव व उपचार का दिया संदेश

 


सायकिल रैली निकालकर टी.बी हारेगा-देश जीतेगा, टी.बी रोग से बचाव व उपचार का दिया संदेश 

जिला क्षय अधिकारी द्वारा सायकल रैली को दिखाई हरि झंडी 


सिवनी। गोंडवाना समय।

न्यू अभिनव प्रयास संस्था सिवनी एवँ जिला चिकित्सालय सिवनी द्वारा 25 मार्च 2021 को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टी.बी हारेगा-देश जीतेगा एवं टी.बी रोग से बचाव हेतु जनजागरूकता लाने के लिये सायकिल रैली जिला अस्पताल सिवनी से जिला क्षय अधिकारी डॉ जयज काकोड़िया व अन्य अधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

जिला चिकित्सालय सिवनी से शहर में निकाली रैली 


टी वी रोग की रोकथाम के लिये जनजागरूकता हेतु सायकिल रैली जिला चिकित्सालय सिवनी से प्रारंभ होकर नगर पालिका होते हुए शुक्रवारी चौक, गांधी भवन, बाहुबली चौक होते हुए जिला अस्पताल सिवनी में रैली का समापन किया गया।

संस्था द्वारा रैली के माध्यम से संदेश दिया गया कि यदि कोई टी.बी की बीमारी से ग्रसित है तो उनका जिला अस्पताल में नि:शुल्क इलाज किया जाता है। वहीं यदि किसी को टी. बी के लक्षण दिखाई देते है तो तुरंत जिला अस्पताल से संपर्क कर जांच कराये। 

बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया गया


टी.बी हारेगा-देश जीतेगा एवं टी.बी रोग से बचाव हेतु जनजागरूकता लाने के लिये सायकिल रैली के कार्यक्रम में जिला अस्पताल सिवनी से जिला क्षय अधिकारी डॉ जयज काकोड़िया, सुनील धुर्वे, बृजेन्द्र पाण्डे, तीरथ सिंह नागोत्रा, सुशील साहू, रेवाराम चौधरी उनका समस्त स्टाप एवँ न्यू अभिनव प्रयास संस्था सिवनी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागणों की सहभागिता रही।

सायकिल रैली ने शामिल बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। न्यू अभिनव संस्था द्वारा टी. बी की रोकथाम व उपचार के संबंध में इसका व्यापक प्रचार प्रसार सम्पूर्ण जिले में किया जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.