Type Here to Get Search Results !

16 उप निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर किया पदोन्नत

16 उप निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर किया पदोन्नत 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने 1225 सहायक उपनिरीक्षक (ए एस आई) को कार्यवाहक उपनिरीक्षक (एस आई) के पद पर किया पदोन्नत किया है।


जिन्हें गुरूवार 1 अप्रैल 2021 को जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान कुमार प्रतीक द्वारा सिवनी पुलिस प्रशासन में 16 सहायक उप निरीक्षक को कार्यवाहक उपनिरीक्षक एस आई के पद पर पदोन्नति किये जाने पर दो स्टार लगाकर पदोन्नत किया। 

सिवनी जिले से ये बने उप निरीक्षक

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश में 1225 सहायक उप निरीक्षक ए एस आई को कार्यवाहक उप निरीक्षक के पद सिवनी जिले से बनाया गया है। जिसमें श्री राजेश कुमार दुबे, श्री विष्णू प्रसाद वर्मा, श्री रामेश्वर सिंह राजपूत, श्री दयाल सिंह चौहान, श्री पंचम लाल देशमुख, श्री सुल्तान मोहम्मद, श्री मनमोहन उपाध्याय, श्री सुनील कोलार, श्री महेश कुमार दुबे, श्री दिनेश कुमार दुबे, श्री मतलूब खान, श्री संजीव कुमार मिश्रा, श्री दयाराम शरणागत, श्री गजानंद राजपूत, श्री रामलाल कवरेती एवं जमुना जावरे शामिल है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.