अब 23 अप्रैल को होगा प्रायोगिक परीक्षा सामग्री का वितरण
सिवनी। गोंडवाना समय।
जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी द्वारा जारी किये गये आदेशानुसार मंडल द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त शासकीय /अशासकीय हाई स्कूल/ हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्राचार्यों को सूचित किया गया है कि वे माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित होने वाली हाई स्कूल/ हायर सेकेंडरी/ हायर सेकेंडरी व्यवसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा 2021 की प्रायोगिक परीक्षा सामग्री एवं पर्यावरण आपदा प्रबंधन की ओएमआर शीट तथा चेक लिस्ट का वितरण दिनांक 16 अप्रैल के स्थान पर 23 अप्रैल 2021 को प्रात: 11:00 बजे से समन्वयक संस्था शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में किया जावेगा।
09 वीं, 11 वीं की गोपनीय सामग्री का वितरण
शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को सूचित किया गया है कि वे इसी दिन दिनांक 23-04-2021 को प्रात: 11:00 बजे से नेताजी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी से स्थानीय परीक्षा 09 वीं एवं 11 वीं की गोपनीय सामग्री का वितरण किया जावेगा। संस्था प्राचार्य अथवा अधिकृत शिक्षक अधिकार पत्र आई कार्ड सहित उपस्थित होकर सामग्री प्राप्त करना सुनिश्चित करें।