मेहरा पिपरिया गेहूं खरीदी केंद्र में किसानों ने किया हंगामा
श्रीराम महिला स्व सहायता समूह को आवंटित है यह गेहूं खरीदी केंद्र
सिवनी। गोंडवाना समय।
सहायता समूह की महिलाओं और किसानों का आरोप है कि राजनीतिक षड्यंत्र के चलते अचानक मेहरापिपरिया गेहूं खरीदी केंद्र से जुड़े अन्य गांवों को समनापुर गेहूं खरीदी केंद्र में जोड़ दिया गया और सिर्फ मेहरा पिपरिया गांव को ही इस खरीदी केंद्रों में रखा गया है।
महिला स्वसहायता समूह को किया जा रहा परेशान
जबकि इस खरीदी केंद्र के अन्य गांवों के किसानों के पास मेहरापिपरिया गेहूं खरीदी केंद्र संबंधी मैसेज आए। जिसके बाद किसानों ने अपना अनाज मेहरा पिपरिया गेहूं खरीदी केंद्र मे लाकर रखा तथा कई किसानों की तुलाई भी हो चुकी है। इसके बाद अचानक मैली, भटेखारी व अन्य गांवों को मेहरा पिपरिया गेहूं खरीदी केंद्र से हटाकर समनापुर ले जाये जाने से किसान और समूह की महिलाएं काफी आक्रोशित हैं। इनका आरोप है कि राजनीतिक षड्यंत्र के चलते किसानों और महिलाओं को परेशान किया जा रहा है।
समनापुर जाने से किसानों को होगी परेशानी
मेहरापिपरिया गेहूं खरीदी केंद्र में आने वाले अन्य गांव के किसानों ने प्रशासन से अपील की है कि उनका गेहूं मेहरापिपरिया गेहूं खरीदी केंद्र में ही खरीदा जाए उन्हें समनापुर जाने में बेहद परेशानी होगी। वहीं दूसरी ओर इस खरीदी केंद्र का संचालन कर रही हैं महिलाओं ने भी अपने साथ हो रहे इस राजनीतिक छल को खत्म करने की प्रशासन से अपील की है नहीं तो आक्रोशित किसानों और स्व सहायता समूह की महिलाओं ने धरना देने की धमकी दी है।