Type Here to Get Search Results !

स्वास्थ्य व्यवस्था देखने सिवनी विधायक फिर पहुंचे अस्पताल, 4 घंटे से बंद विद्युत व्यवस्था को ठीक कराने दिये निर्देश

स्वास्थ्य व्यवस्था देखने सिवनी विधायक फिर पहुंचे अस्पताल, 4 घंटे से बंद विद्युत व्यवस्था को ठीक कराने दिये निर्देश  

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

कोरोना संक्रमण महामारी के दौर में विधानसभा क्षेत्र सिवनी के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन बीते कई दिनों से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार व मरीजों से रूबरू होने के लिये जिला चिकित्सालय का निरंतर निरीक्षण कर रहे है।


इसी के तहत शुक्रवार 7 मई 2021 को दोपहर में विधायक श्री दिनेश राय द्वारा जिला चिकित्सालय सिवनी पहुंचे जहां पर उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया एवं मरीजों से चर्चा भी किया वहीं मरीजों की समस्या का समाधान व अस्पताल में मरीजों को हो रही असुविधाओं के संबंध में व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये।

गंभीर बालक को उपचार हेतु पहुंचवाया जबलपुर 


विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड सी-1, सी-2, पीयूपी एवं कोविड आईसीयू वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया गया। जहां पर पीयूपी वार्ड मे बीते 4 घंटे से विद्युत सुविधा नहीं होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं डाक्टरों को तत्काल सुधार हेतु निर्देशित किया। वहीं श्री दिनेश राय मुनमुन ने छपारा से जिला चिकित्सालय लाए गये बच्चे की तबियत गंभीर होने की स्थिति में उपस्थित डाक्टर से चर्चा कर जबलपुर ले जाने हेतु व्यवस्था कराई गयी।

कोविड सहायता केंद्र का भी लिया जायजा 


इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने बारापत्थर स्थित राशि लान में प्रारंभ किये गये कोविड-19 सेन्टर का निरीक्षण किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर रोगियों को दवाओं के नि:शुल्क वितरण के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर के महात्मा गांधी हाई स्कूल मे बनाए गए कोविड-19 सहायता केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया ।

                        

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.