Type Here to Get Search Results !

भाजपा जिला अध्यक्ष कहानी मंडल के कार्यकतार्ओं से रूबरू होकर देंगे मार्गदर्शन

भाजपा जिला अध्यक्ष कहानी मंडल के कार्यकतार्ओं से रूबरू होकर देंगे मार्गदर्शन 

कहानी मंडल अध्यक्ष ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बैठक में शामिल होने किया आग्रह 


प्रभु सल्लाम/संवाददाता
कहानी। गोंडवाना समय। 

भारतीय जनता पार्टी कहानी मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मार्गदर्शन देने 31 जुलाई 2021 को भाजपा मंडल कहानी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। जिला भाजपा कार्यालय के निदेर्शानुसार भाजपा मंडल कहानी की मंडल कार्यसमिति की बैठक सामुदायिक भवन बस स्टैंड कहानी में आयोजित की गई है। 

विशेष रूप से ये रहेंगे मौजूद 

उक्त जानकारी देते हुये कहानी भाजपा मंडल के अध्यक्ष हेमेन्द्र गुमास्ता ने बताया कि कार्यसमिति बैठक में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य के साथ भाजपा जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। एक दिवसीय कार्य समिति की बैठक में मंडल प्रभारी श्री राजेश गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष भाजपा सिवनी भी उपस्थित रहेंगे। 

जिला कार्यकारिणी समिति सदस्यों का करेंगे सम्मान 


कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि व वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे व जिला जिला उपाध्यक्ष श्री ज्ञानचंद  सनोडिया द्वारा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। वहीं जिला कार्यकारिणी के समिति सदस्यों का सम्मान भी जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा किया जावेगा। कहानी मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह गुमास्ता ने समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकतार्ओं से सम्मान समारोह व कार्यसमिति में शामिल होने के लिये मंडल कहानी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.