Type Here to Get Search Results !

जन समस्या निवारण संस्थान के सदस्यों ने पौधा रोपण कर मनाया जन्मोत्सव

जन समस्या निवारण संस्थान के सदस्यों ने पौधा रोपण कर मनाया जन्मोत्सव

बादाम, आम, जामुन, कठहर, आंवला, पीपल, जाम, अशोक एवं नीम के लगाये गए पौधे


सिवनी। गोंडवाना समय।

जन समस्या निवारण संस्थान द्वारा लगातार पौधा रोपण किया जा रहा है, इसी के चलते 1 अगस्त 2021 दिन रविवार को जन समस्या निवारण संस्थान के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, मेहरा डेहरिया समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट श्री श्याम सिंह डहेरिया एवं संस्थान की जिला महिला उपाध्यक्ष श्रीमती अमृता बेदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में स्कूल संचालक डॉ रामकुमार चतुर्वेदी की अनुमति से रविवार को डीपीसी मॉडल रोड एक्सीलेंस स्कूल ड्रीम लेंड सिटी में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों में बादाम, आम, जामुन, कठहर, आंवला, पीपल, जाम, अशोक, नीम सहित अन्य पौधों का रोपण कर के क काटकर जन्मोत्सव मनाया गया।

आगे भी वृक्षारोपण का कार्य निरंतर चलता रहेगा


जन समस्या निवारण संस्थान के सदस्यों के द्वारा लगाए गये पौधों की रक्षा हेतु शपथ लिया गया। इसके साथ ही जन समस्या निवारण संस्थान के सदस्यों ने डूंडा सिवनी थाना पहुंचकर थाना प्रभारी श्री देवकरण डेहरिया से सौजन्य भेंट किया। डूंडा सिवनी थाना प्रभारी द्वारा संस्थान के सभी पदाधिकारियों को निरंतर नि:स्वार्थ सेवा भाव कार्य हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी। वहीं संस्थान द्वारा डूंडा सिवनी थाना प्रभारी श्री देवकरण डेहरिया को भी उत्कृष्ट कार्य हेतु पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। संस्थान द्वारा जनहित वृक्षारोपण का कार्य आगे भी निरंतर चलता रहेगा।  

मुख्य रूप से ये रहे उपस्थित


पौधरोपण कार्यक्रम में डहेरिया समाज के जिला अध्यक्ष श्री भीम डहेरिया, सचिव श्री राजेश डहेरिया, नगर सचिव श्रीमति गीताराम डहेरिया, प्रांतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती पार्वती डहेरिया, संस्थान की नगर सचिव रेखा डहेरिया, युवा अध्यक्ष विकास ठाकुर, उपाध्यक्ष धीरज श्रीवास, जिला सचिव मनीष साहू, सहसचिव मनीष डहेरिया, मीडिया प्रभारी रामगोपाल डहेरिया, कन्हैया डहेरिया, अरविंद मौर्यवंशी, अमृता दुबे, कु गीता डहेरिया, शारदा विश्वकर्मा, अलका शर्मा, सरला, तारा, कलावती, प्रियंका, सुखमनी, लक्ष्मी, अर्चना, पारुला एवं संस्था के अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.