Type Here to Get Search Results !

आकाश संगठन मजबूत बनाने पदाधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारी

आकाश संगठन मजबूत बनाने पदाधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारी 


जबलपुर। गोंडवाना समय।
 

आकाश संगठन को जबलपुर जिले में मजबूती प्रदान करने के लिये रिक्त पदों पर नये पदाधिकारियों की नियुक्ति करने के उद्देश्य से आकाश के प्रांतीय पदाधिकारियों व जबलपुर जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में 30 जुलाई को 2021 को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने आकाश संगठन को जबलपुर सहित प्रदेश में ताकतवर बनाने के लिये सुझाव दिये और सभी ने कहा हम जबलपुर को पूर्व की भांति मजबूत बनाने के लिये कार्य करेंगे। इस अवसर पर श्री मुकेश वटटी, जिला अध्यक्ष आकाश जबलपुर, प्रांतीय सचिव श्री रेवा सिंह सिसौदिया, रजिस्टार जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय जबलपुर, प्रांतीय महासचिव श्री के एस नेताम सयुंक्त संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जबलपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

इन्हें दी गई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी 


बैठक में उपस्थित प्रांतीय पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष व सभी सदस्यों की सर्वसहमति से आकाश सगठन में रिक्त पदों में नियुक्ति की गई। जिसमें कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सी एल मरावी, लोकल फंङ आडिट, जबलपुर, उपाध्यक्ष श्री सुरेश उईके अतिरिक्त संचालक,  कला निकेतन पॉलीटेक्निक कॉलेज जबलपुर एवं श्री श्याम सिंह परस्ते प्रो शास इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर को मनोनीत किया गया। वहीं महा सचिव के पद पर श्री प्रदीप चौधरी कार्यपालन अभियन्ता एमपीईबी जबलपुर एवं संतोष ठाकुर एरोनाटिकल इंजीनियर जबलपुर को बनाया गया है। इसी तरह सचिव श्री प्रमोद उईके चार्जमेन ओएफके फैक्ट्री जबलपुर को मनोनीत किया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर श्री सतीश सैयाम कोषालय अधिकारी एमपीइबी रामपुर जबलपुर एवं सह कोषाध्यक्ष सेवल सिंह परस्ते जीसीएफ फैक्ट्री जबलपुर को मनोनीत किया गया है। इसी तरह मीडिया  प्रभारी के पद पर श्री नरेश कुलस्त इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर को मनोनीत किया गया है। इसी तरह विधि सलाहकार के पद पर एडवोकेट श्री नरेश ठाकुर को दायित्व दिया गया है। वहीं संरक्षक श्री महेश वटटी जबलपुर को समाजिक गतिविधियो के लिये दायित्व सौपा गया है। 

पाटन विकासखंड के अध्यक्ष की जवाबदारी यशंवत ठाकुर को दी गई 


इसके अतिरिक्त पाटन विकासखंड अध्यक्ष पद के लिए जवाबदारी वैटनरी फील्ङ असिस्टेंट श्री यशवंत ठाकुर को सौंपा गया है। वहीं सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने आश्वासन दिये है कि इस माह में अपने-अपने विभागो  के और परिचितों को संगठन का सदस्य बनायेंगे। वहीं विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के संबंध में भी तैयारी करने की भी चर्चा की गई इसके लिये आगामी समय में बैठक अतिशीघ्र आयोजित की जावेगी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.