Type Here to Get Search Results !

देश व प्रदेश की युवा विरोधी सरकार को जगाने की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हम सभी युवाओं की है-आनंद पंजवानी

देश व प्रदेश की युवा विरोधी सरकार को जगाने की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हम सभी युवाओं की है-आनंद पंजवानी  

युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार में कार्यकारिणी बनाने वाला प्रथम जिला बना सिवनी 

जिला युवक कांग्रेस आनंद पंजवानी द्वारा आयोजित किया गया भव्य युवा सम्मेलन


सिवनी। गोंडवाना समय। 

जिला युवा कांग्रेस कमेटी सिवनी अंतगर्त नवनियुक्त जिला विधानसभा मंडलम सेक्टर एवं वार्ड स्तरीय पदाधिकारियों का युवा परिचय सम्मेलन का आयोजन 1 अगस्त 2021 को कार्यालय जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी में रखा गया। जिसमें सिवनी जिला युवा कांग्रेस के विधानसभा सिवनी, बरघाट, लखनादौन, केवलारी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाग लिया।
            युवाओं की नवनियुक्त कार्यकारणी का आयोजन जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्री आनंद पंजवानी की अध्याता में सम्पन्न हुई बैठक में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस सिवनी प्रभारी श्री आसीफ कुरैशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना, प्रभारी महामंत्री श्री ब्रजेश सिंह लल्लू बघेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री असलम खान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रसन्नचंद मालू, मोहन सिंह चंदेल, टैगोर वार्ड पार्षद सुरेन्द्र करोसिया, अशोक चौबे जिला महामंत्री, अतुलचंद मालू, विष्णु करोसिया, देवी सिंह चौहान, राजिक अकील, भीमप्रताप सिंह अप्पू ठाकुर, नगर प्रभारी महामंत्री एड. शाहिद रजा, पूर्व एन.एस.यु.आई. अध्यक्ष विपिन यादव, सुरेश परते, डालचंद बर्बे, संदेश तिव्हन, सुशील ठाकुर, प्रवेश अग्रवाल, ओम उपाध्याय, अतीक खान, तबरेज अली, शक्ति जाडेजा एवं अनेक कांग्रेस जन उपस्थि रहे।

भाजपा की नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान-प्रसन्नचंद मालू


जिला युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित इस बैठक में सैकड़ो की संख्या में युवक कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इस प्रथम बैठक में एक-एक कर सभी वरिष्ठजनों के समक्ष अपना परिचय दिया। इसके पश्चात बैठक में उपस्थित नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला कांग्रेस के वरिठ पदाधिकारियों में श्री प्रसन्नचंद मालू ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस नई युवा कार्यकारणी में सभी समाज के युवा वर्ग भारी संख्या में आज हमारी युवा कांग्रेस संगठन से जुड़ रहे है, इससे यह स्पष्ट होता है कि कही न कही भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। 

अपने क्षेत्र की स्थानीय समस्यायें उठाये-मोहन सिंह चंदेल 

जिला युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित बैठक में इसके पश्चात मोहन सिंह चंदेल ने अपने उदबोधन में कहा कि आपको जो दायित्व युवा कांग्रेस संगठन ने सौपा है, आप इस पद के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे एवं साथ ही साथ अपने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को उठाने का काम भी करें। 

भविय में आप लोग भी हमारे स्थान पर बैठ सकते है-मो असलम खान 


जिला युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित बैठक में इसी क्रम कार्यकारी अध्यक्ष मो. असलम खान ने कहा कि कही न कही हमारे वरिष्ठ कांग्रेस जन इस बैठक में बैठे हुये है चाहे वो श्री राजकुार खुराना हो श्री प्रसन्नचंद मालू हो या मैं  खुद हम सभी पूर्व में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष रहें है। इसीलिए आप सभी के पास मौका है कि मेहनत कीजिए और भविय में आप लोग भी हमारे स्थान पर बैठ सकते है। 

खुद को अनुशासन में रखकर जनहित के कार्यो को करना होगा-राजकुमार खुराना 


जिला युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना ने बैठक को सम्बोधित करते हुये सर्वप्रथम जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी द्वारा बनायी गयी, इस मजबूत युवा टीम के लिए उन्हें बधाई देते हुये समाईश दी की सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का काम सिर्फ पद ग्रहण कर बैठना मात्र नहीं है बल्कि सभी युवाओं को आगे आकर अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी की रीति-नीति को आम जन तक पंहुचाते हुए खुद को अनुशासन में रखकर जनहित के कार्यो को करना होगा। इसके साथ ही साथ आगामी नगरीय निकाय एवं विधानसभा चुनावों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकमल नाथ के नेतृत्व में इन सभी युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी होगी। 

युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत सिंह भूरिया के निर्देशानुसार किया कार्यकारिणी का गठन  

जिला युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित बैठक में जबलपुर से पधारे सिवनी युवा कांग्रेस प्रभारी श्री आसिफ कुरैशी द्वारा सर्वप्रथम युवाओं को उनकी नियुक्ति के लिए बधाई देते हुये कहा कि मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत सिंह भूरिया के निर्देशानुसार बनाई गयी है। सिवनी जिला युवक कांग्रेस की कार्यकारणी जिसमें मंडलम, सेक्टर एवं वार्ड के गठन की प्रक्रिया में सिवनी मध्यप्रदेश का प्रथम जिला है। 

हर तरह के संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा


अंत में जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष श्री आनंद पंजवानी ने अपने सम्बोधन में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुये युवाओं को बताया कि आज हम जिस ऐतिहासिक भवन में बैठे है, वह हमारे जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं जिले के प्रत्येक कांगे्रस जन के सहयोग से ही सम्भव हुआ है। आगे आनंद पंजवानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को कहा कि हमें आगामी दौर में हर तरह के संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। जिसके लिए हमें जमीनी स्तर पर आप सभी पदाधिकारियों को एक मजबूत कार्यकारणी का गठन करते हुये प्रत्येक समाज के हर वर्र्ग के युवाओं को आगे लाना होगा क्योकि आज प्रदेश, चाहे देश में बैठी इस युवा विरोधी सरकार को जगाने की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हम सभी युवाओं की है। 

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया

अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रहें श्री दीपेन्द्र पटेल ने कार्यक्रम में मार्गदर्शन देने पंहुचे समस्त वरिठ कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया एवं जिले के दूर दराज के अंचलो से आये युवाओं को जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना एवं वरिठ कांग्रेस जनों के हाथो से विभिन्न जिला विधानसभा वार्ड ब्लाक, मंडलम एवं सेक्टर के नवनियुक्त पदाधिकारीयों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएॅ दी गई। 

महंगाई के विरोध में यात्रा के सिवनी पहुंचने पर किया स्वागत 


कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय युवक कांग्रेस के सचिव श्री बंटी शेलके जो कि नागपुर संघ से संसद दिल्ली तक मंहगाई के विरोध में यात्रा लेकर निकले है, वे अपने साथियों के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय पंहुचे। जहॉ उनका स्वागत जिला कांग्रेस अध्या श्री राजकुमार खुराना, बरघाट विधायक श्री अर्जुन सिंह काकोड़िया एवं सैकड़ो युवक कांग्रेस की उपस्थिती में स्मृति चिह्न प्रदान कर भव्य स्वागत किया गया। श्री बंटी शेलके ने जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं का आभार व्यक्त करते हुये जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना को नवनिर्मित कांग्रेस भवन की प्रशंसा करते हुये वरिठ कांग्रेस जनों का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.