Saturday, August 14, 2021

कुलपति बने सिवनी जिले के माटी के सपूत प्रोफेसर खेम सिंह डेहरिया

कुलपति बने सिवनी जिले के माटी के सपूत प्रोफेसर खेम सिंह डेहरिया

नियुक्ति के पश्चात प्रथम सिवनी आगमन पर किया गया भव्य स्वागत  


सिवनी। गोंडवाना समय।

सिवनी जिले की माटी के सपूत प्रोफेसर खेम सिंह जी डेहरिया अटल बिहारी बाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल के नवनियुक्त कुलपति का शुक्रवार को सिवनी में कुलपति बनने के पश्चात प्रथम आगमन हुआ, इस दौरान उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 

सपरिवार सिवनी पहुंचने पर सामाजिक संगठनों के द्वारा किया गया अभिनंदन 

कुलपति डॉ.खेम सिंह डेहरिया शुक्रवार के दिन सपरिवार सिवनी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती डॉ. सविता डेहरिया, पुत्री कोशिमी डेहरिया, पुत्र सजल डेहरिया शामिल रहे। आपके आगमन पर डेहरिया मेहरा समाज एवं मेहरा समाज महासंघ के पदाधिकारियों एवं सामाजिक जनों मित्र जनों के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों, सामाजिक कार्यकतार्ओं ने अटल बिहारी बाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति प्रोफेसर खेम सिंह जी डेहरिया एवं उनके सहपरिवार आगमन पर खुशी-खुशी अभिनंदन एवं स्वागत किया। 

मेहरा समाज के इतिहास में पहली व्यक्ति जिन्हें मिला अवसर 

इसके साथ ही मेहरा समाज महासंघ एवं मेहरा डेहरिया समाज के पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई छगन भाई पटेल जी को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किए। समाज के इतिहास में पहली बार कुलपति के रूप में श्री खेम सिंह डेहरिया जो कुशल व्यक्तित्व एवं योग्य व्यक्ति को मौका दिया जिसके लिए शासन एवं राज्यपाल जी को धन्यवाद ज्ञापित किए।

स्वागत अभिनंदन के दौरान प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद 

कुलपति जी के पर आगमन पर उपस्थित सभी सामाजिक पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर किए एवं कुलपति प्रोफेसर खेम सिंह डेहरिया का सभी को मार्गदर्शन  प्राप्त हुआ। इस दौरान मेहरा समाज महासंघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य प्रो. शोभाराम डेहरिया, पूर्व प्रांतीय महिला उपाध्यक्ष मेहरा डेहरिया समाज डॉ भावना खरे डेहरिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिला प्रकोष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती पार्वती डेहरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष मेहरा समाज एडवोकेट श्याम डेहरिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष संतलाल डेहरिया, मेहरा समाज समिति कोषाध्यक्ष-जी.एस चिरौंजे, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मेहरा समाज- केवल डेहरिया, कन्हैया डेहरिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बालकल्याण समिति सदस्य मुकेश कुमार सेन, अजय डेहरिया, गीतराम डेहरिया, एवं मास्टर तनिष्क डेहरिया एवं गणमान्य नागरिक व सामाजिक कार्यकत्तार्ओं द्वारा कुलपति जी से भेंट किए एवं उनके आगमन पर स्वागत अभिनंदन किए।


1 comment:

Translate