Type Here to Get Search Results !

आदिवासी प्रतिज्ञा व वृक्षारोपण कर अजाक्स संघ छिंदवाड़ा मनाएगा विश्व आदिवासी दिवस

आदिवासी प्रतिज्ञा व वृक्षारोपण कर अजाक्स संघ छिंदवाड़ा मनाएगा विश्व आदिवासी दिवस                


छिंदवाड़ा। गोंडवाना समय। 

मध्य प्रदेश अजाक्स संघ जिला शाखा छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर एस बी यूनाती, संभागीय महासचिव अजय डेहरिया, जिला महासचिव प्रशासन सतीश गोंडाने, जिला कोषाध्यक्ष डॉक्टर बी आर शलेवार, जिला सचिव अरविंद कवरेती, सुरेश भावे उपाध्यक्ष, लाल सिंह भलावी, ओंकार सिंह वरकडेÞ एवं समस्त जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में जिले के समस्त आदिवासी भाई बहनों को आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी जाकर बताया गया कि मध्य प्रदेश अध्यक्ष संघ जिला शाखा द्वारा दिनांक 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम खजरी रोड स्थित अजाक्स कार्यालय में मनाया जाएगा। 

अजाक्स कार्यालय खजरी रोड में होगा वृक्षारोपण का कार्यक्रम

कार्यक्रम में प्रात: 9:00 बजे रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा, उसके पश्चात 9:30 बजे से अजाक्स कार्यालय खजरी रोड में वृक्षारोपण का कार्यक्रम, आदिवासी प्रतिज्ञा एवं अन्य कार्यक्रम होंगे उस इसी तरह जिले के सभी तहसील विकासखंड स्तर पर विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम अजाक्स संगठन द्वारा मनाया जाएगा। इस आशय के निर्देश संघ द्वारा तहसील ब्लाक के सभी अजाक्स अध्यक्ष पदाधिकारियों को दिए गए हैं। 

भारत की जनसंख्या में लगभग 10 करोड़ का एक बड़ा हिस्सा आदिवासियों का है

इस दिवस के संबंध में संघ के महासचिव श्री सतीश गोंडाने ने द्वारा बताया गया कि विश्व आदिवासी दिवस विश्व में रहने वाली पूरी आबादी के मूलभूत अधिकारों जल, जंगल, जमीन को बढ़ावा देने और उनकी सामाजिक, आर्थिक और न्याय सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व के आदिवासी लोगों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह घटना उन उपलब्धियों और योगदानों को भी स्वीकार करती है जो मूल निवासी लोग पर्यावरण संरक्षण, आजादी के महाआंदोलनों जैसे विश्व के मुद्दों को बेहतर बनाने के लिए करते हैं। यह पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा दिसंबर 1994 में घोषित किया गया 1982 में मानव अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र संघ कार्य समूह की मूल निवासी आबादी संयुक्त राष्ट्र संघ कार्य समूह की पहला दिन 9 अगस्त ही था। यह विश्व के 193 देशों में मनाया जाता है भारत की जनसंख्या का 8.6 प्रतिशत के लगभग 10 करोड़ का एक बड़ा हिस्सा आदिवासियों का है। 

छिंदवाड़ा में जनजाति की संख्या है सर्वाधिक  

भारतीय संविधान में आदिवासियों के लिए अनुसूचित जनजाति शब्द का उपयोग किया गया है। आदिवासी प्रकृति पूजक हैं वह प्रकृति में पाए जाने वाले सभी जीव जंतु, नदियां, नाले, खेत इन सभी की पूजा करते हैं और उनका मानना होता है कि प्रकृति की हर एक वस्तु में जीवन होता है। मध्य प्रदेश में कुल 1 करोड़ 53 लाख 16 हजार 7 सौ 84 की संख्या में जनजाति समाज के सगाजन निवासरत है। छिंदवाड़ा जिला आदिवासी बहुल जिला है जिसमें  कोरकु, भारिया, बिरसा, गोंड, प्रधान, सहरिया आदि जनजातियां है। जिनकी जनसंख्या करीब 7, 69, 778 के करीब है जो कि छिंदवाड़ा जिले में निवास करती है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.