Type Here to Get Search Results !

पंडरिया ब्लॉक के 500 नवयुवकों ने ली गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सदस्यता

पंडरिया ब्लॉक के 500 नवयुवकों ने ली गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सदस्यता

गोंगपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय, प्रांतीय, जिला पदाधिकारी रहे मौजूद 


कबीरधाम। गोंडवाना समय।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विचार से प्रभावित होकर कबीरधाम जिला के पंडरिया ब्लॉक के लगभग 500 कार्यकतार्ओं ने 8 सितंबर को आयोजित बैठक के दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है।

पार्टी की रीति-नीति सिद्धांतों पर चलकर करेंगे मजबूत 


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनिल धुर्वे, प्रदेश संगठन मंत्री, गोगपा मध्य प्रदेश हरेंद्र मार्को का एक दिवसीय दौरा कबीरधाम जिला के पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुनमुना में हुआ।

कुकदुर वनांचल क्षेत्र के आसपास एससी एसटी, ओबीसी भाइयों  ने पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर लगभग 500 कार्यकतार्ओं ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता लेते हुये पार्टी के रीति नीति सिद्धांतों के साथ मजबूत करने के लिये साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया। 

इस दौरान प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद 


वहीं क्षेत्र में हो रहे अन्याय, अत्याचार के विरुद्ध संवैधानिक रूप से संघर्ष करने की शपथ भी लिया। जिसमें मुख्य रुप से हरेंद्र मार्को प्रदेश संगठन मंत्री गोंगपा मध्य प्रदेश, अनिल धुर्वे गोंगपा राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष, विजेंद्र मार्को गोंगपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़, अर्जुन लाल यादव जिला महासचिव गोगपा डिंडोरी मध्य प्रदेश, प्रताप सिंह पोर्ते ब्लॉक कार्यकारिणी अध्यक्ष गोंगपा बजाग मध्य प्रदेश, अजय सोनवानी गोंगपा जिला उपाध्यक्ष अनूपपुर मध्य प्रदेश, राजकुमार ओटी ब्लॉक अध्यक्ष गोंगपा पंडरिया, राम सिंह मरकाम जिला महासचिव युवा मोर्चा गोंगपा कबीरधाम, हेमंत धुर्वे गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष पंडरिया, उत्तम पोर्ते संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन छत्तीसगढ़, संजय कुमार बली राम ओटी सहित मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.