Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा समर्पण अभियान के तहत प्रत्येक बूथ स्तर तक मनाया जाना आवश्यक

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा समर्पण अभियान के तहत प्रत्येक बूथ स्तर तक मनाया जाना आवश्यक

सेवा और समर्पण अभियान को लेकर नगर भाजपा दक्षिण मंडल की बैठक संपन्न


सिवनी। गोंडवाना समय।

देश के प्रधानमंत्री और जननायक श्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम चलाने वाली है। उक्त कार्यक्रम आगामी 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 20 दिनों तक निर्बाध रूप से संपन्न करने के लिए भाजपा के नगर दक्षिण मंडल ने एक वृहद बैठक आहूत की। इस वृहद बैठक में भारतीय जनता पार्टी के मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारी, मोर्चे एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, नगर भाजपा के पदाधिकारी, बूथ के संयोजक, स्वास्थ्य स्वयं सेवकों की टोली एवं समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकतार्ओं को आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम में सेवा के उद्देश्य को सभी कार्यकतार्ओं के समक्ष रखा   


सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं भारत माता जी के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई। तत्पश्चात नगर भाजपा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने कार्यक्रमों की दिनदेनी संख्या को लेकर वृत के साथ ही साथ कार्यक्रम में सेवा के उद्देश्य को सभी कार्यकतार्ओं के समक्ष रखा गया।

उपस्थित कार्यकतार्ओं से सुझाव भी आमंत्रित किए        


बैठक को भारतीय जनता पार्टी के दक्षिण मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल ने संबोधित किया। आपने विभिन्न जन हितेषी योजनाओं को सभी के सामने रखा और बताया कि यह योजनाएं दैनिक जीवन में कितनी उपयोगी हैं। श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर कार्यक्रमों को संपन्न कराने के लिए आपने कार्य योजना बनाने की बात कही और साथ ही साथ उपस्थित कार्यकतार्ओं से सुझाव भी आमंत्रित किए।

प्रधानमंत्री के जनसेवा के कार्यकाल को जन-जन तक पहुंचाना है


अंतिम वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुजीत जैन ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का जन्मदिन हर बूथ स्तर तक मनाया जाना आवश्यक है। इन कार्यक्रमों में वैक्सीनेशन के अभियान, उपवन के अभियान, घाट तालाबों की सफाई, मंदिरों की सफाई, हनुमान चालीसा का पाठ और ऐसे जनता के सरोकार के कार्य किए जाने हैं जोकि अत्यंत आवश्यक है। वहीं दिनांक 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 20 वर्ष जनसेवा के कार्यकाल को जन जन तक पहुंचाने का अभियान भारतीय जनता पार्टी चलाने जा रही है और हर कार्यकर्ता को इस यज्ञ में अपनी आहुति देनी है। 

भाजपा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे

नगर भाजपा दक्षिण मंडल के दो वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री गोपाल पवमे एवं श्री श्याम रघुवंशी का जन्म दिवस भी इस अवसर पर मनाया गया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुजीत जैन, जिला महामंत्री श्री अजय डागोरिया भारतीय जनता पार्टी के श्री संतोष अग्रवाल श्री नरेंद्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रेम तिवारी, श्री रमेश तिवारी, श्री सुरेश भांगरे सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.