Type Here to Get Search Results !

गोंडवाना कर्मचारी/अधिकारी संघ मध्यप्रदेश का वार्षिक मिलन समारोह अमरकंटक में हुआ संपन्न

गोंडवाना कर्मचारी/अधिकारी संघ मध्यप्रदेश का वार्षिक मिलन समारोह अमरकंटक में हुआ संपन्न 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियो को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया


अमरकंटक। गोंडवाना समय।

मां नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक धाम नगर पंचायत सामुदायिक भवन जिला अनूपपुर मप्र में गोंडवाना कर्मचारी/अधिकारी संघ मध्यप्रदेश के तत्वाधान में वार्षिक मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन 3 अक्टूबर 2021 को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकृति शक्ति फड़ापेन की सुमरनी पूजा-पाठ प्रकाश सिंह धुर्वे भुमका द्वारा कराई गई।


तत्पश्चात अतिथियो एवं सभी पदाधिकारियो का स्वागत किया गया। उद्बोधन सत्र में वक्ताओ व पदाधिकारियो के सुझाव को स्वीकार कर संघ ने कार्यक्रम में 2021-2022 की संघ विस्तार योजना, बाल शिक्षा, खेल गतिविधियो को बढ़ावा, समाज कल्याण हेतु कृषि बागवानी, छोटे-छोटे उद्योग व्यापार की योजना, और कर्मचारियो की समस्याओ पर गंभीरता से विचार विमर्श किया। 

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद 


सभी पदाधिकारियो को तय की गई समय सीमा व अनुशासन में कार्य करना, आदि अनेक बिन्दुओ पर विचार कर सर्व सम्मति से कार्य करने का प्रस्ताव पारित किया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियो को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि शहपाल शाह तेकाम प्रदेश अध्यक्ष, विशिष्ट अितथि संस्थापक प्रमुख सदस्य व कार्यवाहक अध्यक्ष दादा सी एल ठाकुर, कार्यवाहक अध्यक्ष कौशल सिंह पोर्ते, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ यूवी धुर्वे कोषाध्यक्ष हरिराम सल्लाम, प्रदेश संयुक्त सचिव दिलीप सिंह पन्द्राम ,पूर्व संभागीय अध्यक्ष (जबलपुर) केहर सिंह इनवाती, संभागीय अध्यक्ष सागर बब्लू सिंह गोंड, संभागीय अध्यक्ष शहडोल मोती सिंह भगत, संभागीय उपाध्यक्ष जबलपुर, के एस उरेर्ती जिलाध्यक्ष गोंड समाज दमोह, तेजप्रताप नेताम जिलाध्यक्ष शहडोल, जाहर सिंह पोर्ते जिलाध्यक्ष कार्य अध्यक्ष महेश सिंह करपेती,उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ठाकुर दमोह, जुगराज प्रधान जिलाध्यक्ष जबलपुर, भगवत प्रसाद तेकाम जिलाध्यक्ष मंडला, प्रकाश सिंह धुर्वे जिलाध्यक्ष बुरहानपुर, बृजकिशोर सौंर जिलाध्यक्ष टीकमगढ, बी डी गोंड जिलाध्यक्ष सागर, रामभगत सिंह धुर्वे जिलाध्यक्ष, ग्यासराम सिंह छिदवाड़ा, जिलाध्यक्ष डिण्डौरी, भोपाल सिंह ठाकुर, कमोद सिंह ठाकुर, भाईलाल ठाकुर ब्लाक अध्यक्ष दमोह, लखन लाल भलावी ब्लाक अध्यक्ष छिदवाडा, सीताराम सिंह सोयाम राजाराम सिंह सोयाम, कलावती ठाकुर, मुन्शीलाल तेकाम, लखन सिंह मरकाम अध्यक्ष बलवीर सिंह मरावी दमोह सहित अनेक जिलो के सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवंत सिंह धुर्वे जिलाध्यक्ष अनूपपुर ने की एवं गरिमामय उपस्थिती के लिए सभी को आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.