Type Here to Get Search Results !

किसानों का धान एवं मक्का खरीदी के दौरान व्यापारियों के द्वारा नाप तौल में किया जा रहा शोषण

किसानों का धान एवं मक्का खरीदी के दौरान व्यापारियों के द्वारा नाप तौल में किया जा रहा शोषण 

किसानों को जानकारी होने पर सभी किसान हुए एकजुट

फरसगांव मंडी उप निरीक्षक ने की व्यापारियों के बाजार से की 1400 कट्टा मक्का और धान बरामद


दुर्गाप्रसाद ठाकुर,प्रदेश संवाददाता।
कोंडागांव/छत्तीसगढ़। गोंडवाना समय।

फरसगांव के मंडी प्रांगण में कुछ किसानों द्वारा विगत दिनों मक्का को व्यापारियों के पास बेचा गया था, उस दौरान व्यापारियों द्वारा किसानों के साथ बड़े पैमाने पर ठगी को अंजाम दिया गया। जैसे ही क्षेत्र के किसानों को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने अपने किसान संघ के मनीराम मंडावी महामंत्री बस्तर संभाग नेताओं को इसकी जानकारी दी, इसके बाद किसान हित में प्रशासन के सामने किसानों ने एकजुट होकर मामले को रखा। 

कार्यवाही नहीं होने से किसानों मे काफी ज्यादा नाराजगी देखने को मिली है-मनीराम मंडावाी 


भारतीय किसान संघ के मनीराम मंडावी महामंत्री बस्तर संभाग किसान नेता कहा कि किसानों के साथ हुई इस बड़ी  धोखाधड़ी की जानकारी एकत्र कर स्थानीय पुलिस थाना, कृषि उपज मंडी व क्षेत्र के पत्रकारों को दी गई, मगर किसानों के साथ हुई इस बड़ी  धोखाधड़ी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ अब तक कार्यवाही नहीं होने से किसानों मे काफी ज्यादा नाराजगी देखने को मिली है। किसान नेता मनीराम मंडावी किसान संघ के महामंत्री बस्तर संभाग ने कहा कि किसान हित की लड़ाई को जारी रखेंगे। कुछ व्यापारियों द्वारा हमारे किसानों कि मेहनत की कमाई को धोखाधड़ी कर लुटा जा रहा हैं। 

किसानों को व्यापारीयों द्वारा तौल में गड़बड़ी कर ठगा जा रहा हैं


उन्होंने आगे बताया कि आलोर झांटीबन के 4 किसान मक्का बेचने सोमवार को फरसगांव मंडी लाये थे, उनको अधिक रेट बता कर उनका मक्का खरीदा गया, जिसमें एक किसान का 5 क्विंटल तौल में कम दिखाया गया, दूसरा किसान का 70 किलो कम हुआ, तीसरा किसान का 498 किलो कम हुआ और चौथा किसान का 265 किलो कम हुआ इस प्रकार किसानों को व्यापारीयों द्वारा तौल में गड़बड़ी कर  ठगा जा रहा हैं। शिकायत के बावजूद अभी तक किसी भी प्रकार कि कोई कार्यवाही इन व्यापारियों के खिलाफ नहीं कि गई है जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है ।

गम्भीर मामले को रफा दफा करने का भी प्रयास किया जा रहा है


उन्होंने कहा कि इस मामले को सभी के सामने पीड़ित किसानों को बुलाकर पंचनामा भी  तैयार किया गया था लेकिन कार्यवाही अब तक शून्य की स्थिति में है । कुछ अवांछित लोगो द्वारा इस गम्भीर मामले को रफा दफा करने का भी प्रयास किया जा रहा है। किसानों का कहना है हमारे साथ हुई इस धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। किसानों का कहना था हम किसानों के साथ अन्याय हो रहा है किसानों के हित की लड़ाई को लड़ने के लिए हम किसान भाइयों को ही आगे आकर इन लुटेरों के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। हमको हमारा अधिकार मिलना चाहिए। इस मौके पर भारतीय किसान संघ फरसगांव के ब्लाक अध्यक्ष हलाल राम मरकाम, रामेश्वर उईके, दिनेश नेताम, नरसू मंडावी, भानुराम नाग सहित बड़ी संख्या किसान नेता व कृषकगण उपस्थित रहे।

विभागीय स्तर पर की जायेगी कार्यवाही 

आनंदी प्रसाद साहू मंडी उपनिरीक्षक ने कहा कि किसानों के शिकायत के अनुसार मौके पर पंचनामा तैयार कर जिला मंडी  कार्यालय कोंडागांव को प्रेषित किया जा चुका है विभागीय स्तर पर इनकी कार्यवाही 


किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.