Type Here to Get Search Results !

मेहनत, लगन, निरंतर प्रयास से आनंद करपे व अरविंद मर्सकोले का राष्ट्रीय स्तर पर कब्बडी खेल में हुआ चयन

मेहनत, लगन, निरंतर प्रयास से आनंद करपे व अरविंद मर्सकोले का राष्ट्रीय स्तर पर कब्बडी खेल में हुआ चयन 

गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन जिला सिहोर मप्र के सदस्य का कबड्डी खिलाड़ी के रूप में हुआ चयन  

गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन सीहोर, भोपाल, देवास जिला की ओर से दोनो को दी गई बधाई-शुभकामनाएं


सीहोर/भोपाल। गोंडवाना समय। 

ग्रामीण क्षेत्र में योग्यता, मेहनत को सही मंच कहें या मैदान का अभाव हमेशा खलता रहता है। ग्रामीण क्षेत्र में पुरातन खेल कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी है जिन्हें अवसर नहीं मिल पाने से उनकी प्रतिभा, योग्यता दबी रह जाती है। वहीं जो मेहनत, लगन से निरंतर प्रयास करते रहता है उन्हें एक न दिन मंच या मैदान राष्ट्रीय स्तर पर मिल ही जाता है। सीहोर जिले की नसरूलागंज तहसील के ग्रामीण अंचल के 2 होनहार खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेलने के लिये चयन हुआ है। यहां यह उल्लेखनीय है कि आनंद करपे और अरविंद मर्सकोले गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के जिला सदस्य भी है। इसी के चलते गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा दोनो को बधाई शुभकामनायें दी गई है। 

आंनद करपे और अरविंद मर्सकोले ने प्रयास करने से सफलता जरूर मिलती है 


आनंद करपे पिता श्री शालकराम करपे जो कि ग्राम घुटवानी पोस्ट पिपलानी तहसील नसरुल्लागंज जिला सीहोर (म.प्र) के रहने वाले है। शा. उ. मा. विद्यालय पीपलानी से संभाग स्तरीय कबड्डी में खेलने के बाद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सीहोर (म. प्र ) से राष्ट्रीय स्तर पर पर चयनित राज्य स्तरीय गुरु नानक देवजी प्रांतीय ओलम्पिक खेल में राज्य स्तर के बाद हुआ है। वहीं अरविन्द मर्सकोले पिता श्री रामविलास मर्सकोले, माता श्रीमती कुसुम बाईं मर्सकोले जो कि ग्राम बोरखेड़ा खुर्द पोस्ट बाईंबोड़ी तहसील नसरुल्लागंज जिला सीहोर म,प्र के निवासी है। शा.उ.मा. विद्यालय हमिदागंज, संभाग स्तरीय कबड्डी में शासकीय महविद्यालय गोपालपुर मप्र से राष्ट्रीय स्तर पर एवं राज्य स्तरीय गुरु नानक देवजी प्रांतीय ओलम्पिक खेल में स्टेट लेबल के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। आंनद करपे व अरविंद मर्सकोले ने खेल के क्षेत्र में यह संदेश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र हो पुरातन खेल के साथ हर प्रकार के खेल में मेहनत की आवश्यकता होती है कभी न कभी सफलता जरूर मिलती है इसके लिये निरंतर प्रयास लगन के साथ करना बहुत जरूरी है। 


Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. Congratulations 🎉 mere dono bhaiyo ko Jay kabbdi khel kabbdi

    ReplyDelete