Type Here to Get Search Results !

आर के मेहरा बने मेहरा समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

आर के मेहरा बने मेहरा समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष 

मेहरा समाज महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

आशीष डेहरिया मुंबई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुभाष डेहरिया राष्ट्रीय महासचिव बने

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सिवनी प्रथम नगर आगमन पर किया जायेगा स्वागत


सिवनी/जबलपुर। गोंडवाना समय।

मेहरा समाज महासंघ जो कि मेहरा समाज के सभी वर्गों जिनकी संख्या सम्पूर्ण भारत देश में लगभग 35 लाख है, उनका प्रतिनिधित्व करता है। मेहरा समाज महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सर्व सम्मति से सम्पन्न हुआ। जिसमें निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में श्री आर के मेहरा भोपाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री आशीष डेहरिया मुंबई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री खेमराज झारिया रायपुर राष्ट्रीय कोषध्यक्ष, श्री सुभाष डेहरिया राष्ट्रीय महासचिव, श्री पी एन पठारिया कटनी राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, श्री आर एन झारिया जबलपुर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, डॉ बी एल डेहरिया अमरवाड़ा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित किये गये ।

सिवनी जिला कार्यकारिणी ने दी बधाई 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर निर्वाचित होने पर समाज के सभी वर्गों ने हर्ष के साथ बधाइयां प्रेषित की है। जिला कार्यकारिणी मेहरा समाज महासंघ सिवनी के समस्त पदाधिकारियों की ओर से निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाइयां प्रेषित की गई है। आगामी समय में शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी तथा अन्य जिलों की कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। 

अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति से समारोह को गौरवान्वित करें

सिवनी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामस्वरूप डेहरिया एवं युवा जिला अध्यक्ष सुनील डेहरिया के द्वारा संयुक्त रूप से बताया कि नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का 26 दिसंबर 2021 को सामूहिक परिचय कार्यक्रम में सिवनी में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। जिला कार्यकारिणी, मेहरा समाज महासंघ ने समस्त सामाजिक बंधुओं को कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति से समारोह को गौरवान्वित करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.