Type Here to Get Search Results !

दादा हीरा सिंह मरकाम जी की जयंति पर 14 जनवरी को पुष्पराजगढ़ गोंगपा युवा मोर्चा अमरकंटक में करेगी भोजनदान

दादा हीरा सिंह मरकाम जी की जयंति पर 14 जनवरी को पुष्पराजगढ़ गोंगपा युवा मोर्चा अमरकंटक में करेगी भोजनदान 

गोंगपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह धुर्वे की उपस्थिति में लिया गया निर्णय 


अनुपपुर। गोंडवाना समय।

बीते 2 जनवरी 2022 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा जिला इकाई अनुपपुर के तत्वावधान में इमली खेरवा (राजेन्द्रग्राम) में नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम परमशक्ति फड़ापेन और गोंडवाना रत्न पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी के नाम से दीपक जलाकर गोंगो किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोंडवाना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह धुर्वे व कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा अनुपपुर के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तेकाम ने किया। 

भोजनदान के सफल आयोजन के लिए 52 सदस्यीय कमेटी का किया गया गठन 


नववर्ष मिलन समारोह में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा पुष्पराजगढ़ ने यह निर्णय लिया हैं कि 14 जनवरी को अमूरकोट (अमरकंटक) में आयोजित कार्यक्रम में गोंडवाना रत्न पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी के जन्मदिवस के अवसर पर भोजनदान करेगी। भोजनदान के सफल आयोजन के लिए 52 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जो कि 14 जनवरी 2022 को पूरे मनोयोग से भोजनदान कार्यक्रम को सफल बनायेंगे। वहीं नववर्ष मिलन कार्यक्रम में सामूहिक भोजन की भी व्यवस्था रही। ग्राम नांदपुर के मातृशक्तियों ने नववर्ष मिलन कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय व सहयोग दिया।

प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद 


कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के संभागीय सचिव संजय सिंह मरावी, जिला महासचिव सत्येन्द्र सिंह मरावी, जिला कार्यकारिणी सदस्य ओमकार सिंह धुर्वे, जिला विधी सलाहकार एडवोकेट भोला सिंह धुर्वे, ब्लाक उपाध्यक्ष पुष्पराजगढ़ भंवर सिंह धुर्वे, ब्लाक उपाध्यक्ष पराग सिंह तेकाम, प्रकाश सिंह धुर्वे पूर्व जनपद सदस्य, कैलाश सिंह मरावी पूर्व जनपद सदस्य, वरिष्ठ कार्यकर्ता और गायक लामू सिंह सिंग्राम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.