Type Here to Get Search Results !

पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी के अंतर्गत परिक्षेत्र घाटकोहका बफर में 8 वर्ष के नर व्यस्क तेंदुआ की हुई मृत्यु

 पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी के अंतर्गत परिक्षेत्र घाटकोहका बफर में 8 वर्ष के नर व्यस्क तेंदुआ की हुई मृत्यु

पोस्टमार्टम के दौरान प्रथम दृष्टया विश्लेषण पर निमोनिया या हार्ट फेल्युर से मृत्यु संभावित पाई गई


सिवनी। गोंडवाना समय।

पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी के अंतर्गत परिक्षेत्र घाटकोहका (बफर) की बीट उत्तर मुरैर के कक्ष क्रमांक 399 में 12 जनवरी 2022 को गश्ती के दौरान एक नर व्यस्क तेंदुआ, उम्र लगभग 8 वर्ष मृत अवस्था में देखा गया। जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी। उप संचालक पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी (म.प्र.) ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि घटना स्थल का मौका निरीक्षण डागस्क्वाड द्वारा कराया गया एवं मेटल डिटेक्टर द्वारा मृत नर तेंदुआ का परीक्षण किया गया। 

इनकी उपस्थिति में मृत तेंदुआ के शव का हुआ पोस्टमार्टम


रात्रि होने के कारण शव का पोस्टमार्टम 13 जनवरी 2022 दिन गुरूवार को प्रात: श्री अशोक कुमार मिश्रा मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी श्री अधर गुप्ता, उप संचालक श्री बी.पी. तिवारी, सहायक वन संरक्षक डा. अखिलेश मिश्रा वन्यप्राणी चिकित्सक परिक्षेत्र अधिकारी घाटकोहका, सरपंच घाटकोहका की उपस्थिति में कराया गया। 

मृत नर तेंदुआ के समस्त अंग जैसे दांत, नाखून, बाल आदि सुरक्षित मिले


उप संचालक पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी (म.प्र.) ने आगे बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान प्रथम दृष्टया विश्लेषण पर निमोनिया या हार्ट फेल्युर से मृत्यु संभावित पाई गई। मृत नर तेंदुआ के विसरा का संग्रहण प्रयोगशाला अन्वेषण हेतु किया गया। मृत नर तेंदुआ के समस्त अंग जैसे दांत, नाखून, बाल आदि सुरक्षित मिले। सम्पूर्ण कार्यवाही एन.टी.सी.ए. की एस.ओ.पी. अनुसार की गयी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.