Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में युवा मोर्चा मानव श्रृंखला बनाकर करेगा प्रदर्शन

प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में युवा मोर्चा मानव श्रृंखला बनाकर करेगा प्रदर्शन 

सिवनी मुख्यालय में बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास बनायेंगे मानव श्रंखला 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सिवनी द्वारा भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष  वैभव पवार के निर्देश अनुसार भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा के साथ कांग्रेस शासित राज्य पंजाब में हुए खिलवाड़ के विरोध में 10 जनवरी सोमवार प्रात: 11 बजे बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा के पास विशाल मानव श्रृंखला बनाकर पंजाब की चन्नी सरकार के विरुद्ध युवा मोर्चा अपने आक्रोश का प्रदर्शन करेगा।
            युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री युवराज सिंह राहंगडाले ने सभी भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से उक्त धरना में उपस्थित होने का आग्रह किया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.