Type Here to Get Search Results !

भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा, भारत द्वारा तीन दिवसीय संविधान मेला का आयोजन रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में होगा

भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा, भारत द्वारा तीन दिवसीय संविधान मेला का आयोजन रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में होगा 

23, 24 एवं 25 अक्टूबर 2022 को छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ में होगा आयोजन 


रायगढ़/छत्तीसगढ़। गोंडवाना समय। 

भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा, भारत द्वारा आयोजित देश का आठवां तीन दिवसीय संविधान मेला दिनांक 23, 24 एवं 25 अक्टूबर 2022 को छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिला में पंजरी प्लांट स्थिम आॅडिटोरियम में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक रखा गया है। 

तीन दिवसीय संविधान मेला विशुद्ध रूप से संविधान के दायरे में होगा


एडवोकेड धनीराम राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा द्वारा प्रचारित जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिला में भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा द्वारा देश का आठवां तीन दिवसीय संविधान मेला का आयोजन 23, 24 एवं 25 अक्टूबर 2022 को रखा गया है।
             जिसमें संविधान की पर्याप्त जानकारी रखने एवं उसके प्रति समुचित दृष्टिकोण बनाने हेतु संविधान पर आधारित संविधान प्रदर्शनी, प्रदर्शनी प्रतियोगिता, चलित संविधान पाठशाला, सामुहिक संविधान अध्ययन, निबंध लेखन प्रतियोगिता, आॅनलाईन/आॅफलाईन, संविधान की त्रिस्तरीय व्याख्या, भाषण प्रतियोगिता, भाषण तत्कालिक भाषण, प्रश्नोत्तरों, नाटक अभिनय प्रतियोगिता संविधान, गीत-संगीत प्रतियोगिता एवं संविधान ज्ञान परिक्षा जैसी इत्यादि गतिविधियों का रोजाना 50 प्रतिभागी मंचस्थ होकर अभिव्यक्ति देंगे। तीन दिवसीय संविधान मेला विशुद्ध रूप से संविधान के दायरे में होगा, इसका किसी राजनैतिक दल, धर्म एवं सम्प्रदाय से कोई सरोकार नहीं है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.