Sunday, October 23, 2022

केटरपिले लैब में दीपावली का आयोजन धनतेरस के दिन विद्यालय में किया गया

 केटरपिले लैब में दीपावली का आयोजन धनतेरस के दिन विद्यालय में किया गया


सिवनी। गोंडवाना समय।

रोशनी का पर्व दीपावली भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। दीपावाली के मौके पर हर जगह मिट्टी के दीपों की जगमगाहट, इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स की चमक नजर आती है। वैसे तो त्योहार खुशियों और उत्साह का होता है, लेकिन दिवाली में यह उत्साह कई गुना बढ़ जाता है।



                     केटरपिले लैब में दीपावली का आयोजन धनतेरस के दिन विद्यालय में किया गया। शाला अध्यापक और

शिक्षिकाओं ने मिल कर बच्चो को दीपावली का महत्व बताए, बच्चो को दीप प्रज्वलित करने का महत्त्व बताया गया, इसके साथ ही बच्चों ने तरह तरह की मिठाइयां और पकवान खाए। तेल के दीयों से स्कूल के कोने-कोने में प्रकाश किया जाकर बच्चो ने पटाखे जलाकर आतिशबाजी का आनंद लिया।

No comments:

Post a Comment

Translate