Type Here to Get Search Results !

जनपद पंचायत सिवनी के सभापति समितियों में भाजपा समर्थितों का कब्जा

जनपद पंचायत सिवनी के सभापति समितियों में भाजपा समर्थितों का कब्जा 

सिवनी। गोंडवाना समय। 

जनपद पंचायत सिवनी जिला सिवनी के सभा कक्ष में सामान्य सभा की बैठक 24 नवंबर 2022 को आहूत की गई। जिसमें सभी जनपद स्तर समितियों के सदस्यों एवं सभापतियो का मनोनयन सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में किया गया जिसमें सभापति श्रीमती शर्मिला काशीराम बघेल संचार संकर्म स्थाई समिति एवं सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीमती रवि बघेल, श्रीमती पुष्पा गोंनगे, श्री राजेश सोलंकी, श्रीमती सुनीता चंद्रवंशी को बनाया गया है।
            


वहीं सभापति श्रीमति सुनीता कोमल सिंह बघेल कृषि स्थाई समिति एवं सदस्य श्रीमती शर्मिला, रवि बघेल, श्रीमती सुनीता चंद्रवंशी श्री राजेश सोलंकी को बनाया गया है। इसके साथ ही सभापति श्री इंद्र कुमार जंघेला सहकारिता एवं उद्योग स्थाई समिति एवं सदस्य श्री बबलू विनोज ठाकुर, श्री बब्लेश ठाकुर, श्रीमती चंचला सनोडिया, श्रीमती अनुसूईया सनोडिया, को बनाया गया है।
        इसके साथ ही सभापति बबलू विनोद ठाकुर  जल जीवन मिशन स्थाई समिति एवं सदस्य श्री इंद्र कुमार जंघेला, श्री मानक कुशराम, श्री भीष्म प्रताप ठाकुर, श्रीमती माया बघेल, श्रीमती सुलोचना सूर्यवंशी, श्रीमती अनुसूया सनोडिया को बनाया गया है। इसके साथ ही सभापति बब्लेश ठाकुर वन स्थाई समिति एवं सदस्य श्रीमती शशि ठाकुर, श्री मानक कुशराम, श्रीमती सराजो वरकडेÞ, श्री जितेंद्र बघेल, श्रीमती माया बघेल को बनाया गया है।
         इसके साथ ही सभापति श्रीमती माया बघेल जैव विविधता प्रबंध स्थाई समिति एवं सदस्य श्रीमती चंचला सनोडिया, श्रीमती सराजो बरकड़े, श्रीमती शशि ठाकुर, श्री जीवन कुंजाम, श्री बबलू विनोज ठाकुर को बनाया गया है। इसके साथ ही सभापति श्रीमती रमा सनोडिया स्वास्थ्य स्थाई समिति एवं सदस्य श्रीमती अनुसूया सनोडिया, श्रीमती सराजो वरकड़े, श्रीमती सुनीता चंद्रवंशी, श्रीमती चंचला सनोडिया को बनाया गया है।
        इसके साथ ही सभापति श्रीमती प्रियंका उईके महिला बाल विकास स्थाई समिति एवं सदस्य श्रीमती सुनीता बघेल, रवि बघेल, श्रीमती शर्मिला बघेल, श्री राजेश सोलंकी को बनाया गया है।
            इसके साथ ही शिक्षा स्थाई समिति सदस्य श्री इंद्र कुमार जंघेला, श्री मानक कुशराम, श्री बबलू विनोज ठाकुर, श्री बब्लेश ठाकुर सहित समस्त सभापति एवं सदस्य भाजपा समर्थित सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की गई। अंत में जनपद अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिवनी विधायक प्रतिनिधि सभी भाजपा समर्थित सभापति एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.