Type Here to Get Search Results !

महंगाई आसमान पर है और आशाओं का वेतन धरातल पर है

महंगाई आसमान पर है और आशाओं का वेतन धरातल पर है

सिवनी। गोंडवाना समय। 

आशा कार्यकर्ताओं का ज्ञापन लेने के लिए न तो अफसर आये और न कोई बाबू आये क्योंकि छोटे लोगों की कौन सुनता है, 1000/- रुपये प्रति माह पर काम करते रहो, बिना संघर्ष के आज तक किसी को कुछ मिला, और न मिलेगी यह बाते आशा ऊषा सहयोगी एकता यूनियन संयुक्त मोर्चा सिवनी की पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा अपने हक अधिकार की मांगों को सड़क से लेकर कलेक्ट्रेट की ओर पहुंचकर रखते हुये अपनी समस्याओं को रखा।             


आशा ऊषा आशा सहयोगी एकता  यूनियन सयुंक्त मोर्चा सिवनी की जिला अध्यक्ष किरण डहेरिया ने बताया कि सम्मानजनक वेतन वृद्धि मिलने तक संघर्ष जारी रखने संकल्प हमें लेना होगा। मध्यप्रदेश की सभी आशा ऊषा एवं पर्यवेक्षकों द्वारा14 से 19 नवम्बर 2022 तक एक सप्ताह का प्रदेश व्यापी हड़ताल पर रही। 

बिना संघर्ष के आज तक किसी को कुछ मिला है और न मिलेगा


बिना संघर्ष के आज तक किसी को कुछ मिला है और न मिलेगा। इस सच्चाई को जानते हुये आशा ऊषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश ने राज्य सरकार से आशा को 10,000 रु एवं पर्यवेक्षकों को 15,000 रुपये निश्चित वेतन की मांग को लेकर आशा ऊषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा ने एक सप्ताह का हड़ताल का निर्णय लिया है।
            इस प्रदेशव्यापी आह्वान पर प्रदश की आशा ऊषा आशा सहयोगी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 14 से 19 नवम्बर 2022 तक एक सप्ताह का प्रदेशव्यापी हड़ताल पर रहेगी। इस हडताल की सूचना 14 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री एवं मिशन संचालक को दिया गया था। सरकार ने कोई निर्णय नहीं दिया इसलिये प्रदेश की आशा एवं पर्यवेक्षक प्रदेश भर में हड़ताल कर जोरदार प्रदर्शन कर रही है।
             महंगाई आसमान पर है और आशाओं का वेतन धरातल पर है। सरकार गहन निद्रा और मौन मुद्रा में है। इस अमानवीय शोषण से राहत के लिये आशा ऊषा सहयोगी एकता यूनियन संयुक्त मोर्चा ने आहवान किया है कि हमें एकजुट होकर लड़ना होगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.