Type Here to Get Search Results !

मातृभूमि की रक्षा करते हुये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिजनों का शौर्य का सम्मान करेगी मातृ शक्ति संगठन

मातृभूमि की रक्षा करते हुये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिजनों का शौर्य का सम्मान करेगी मातृ शक्ति संगठन 

26 नवम्बर को शुक्रवारी चौक सिवनी में शाम 6 बजे से होगा सम्मान कार्यक्रम

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित होकर एक सच्चे देशभक्त होने का फर्ज निभायें-मातृ शक्ति संगठन


सिवनी। गोंडवाना समय।

मातृभूमि की रक्षा करते हुये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजली एवं उनके परिजनों का सम्मान शौर्य का सम्मान कार्यक्रम के आयोजन का सफलतम 15 वें वर्ष में प्रवेश करते हुए मातृ शक्ति संगठन द्वारा इस वर्ष भी 26 नवम्बर 2022 दिन शनिवार को शुक्रवारी चौक सिवनी में शाम 6 बजे से सम्पन्न किया जायेगा।
            


 मातृ शक्ति संगठन द्वारा 19 नवंबर 2022 दिन शनिवार को आयोजित की गई प्रेस काफ्रेस को संबोधित करते हुए संस्था की अध्यक्षा श्रीमति सीमा चौहान, श्रीमति आराधना राजपूत एवं श्री आशीष माना ठाकुर द्वारा संयुक्तरूप से बताया कि शौर्य का सम्मान की इस श्रृंखला में 22 राज्यों से आमंत्रित शहीदों के परिजनो का स्वागत एवं सम्मान शिव की नगरी सिवनी के देशप्रेमियों द्वारा किया जायेगा।
            

श्रीमति सीमा चौहान द्वारा आगे बताया गया कि नगर में कई जगह मनोरंजन के कार्यक्रम होते है तो लोग जमकर टिकट लेकर रात रात भर कार्यक्रम का आनंद उठाते है लेकिन देश की सुरक्षा में लगे ऐसे जवान जो राष्ट्र की रक्षा करते हुए बार्डर पर शहीद हो जाते है उनके सम्मान की खातिर उन्हे याद करने और उनके सम्मान के इस कार्यक्रम में भी लोगो को बढचढकर हिस्सा लेना चाहिए। इसके साथ ही श्रीमति सीमा चौहान द्वारा बताया गया कि आने वाले भविष्य में नगर में शौर्य कलश की स्थापना किये जाने का प्लान भी बनाया गया है।

इन अमर शहीदों के परिजनों का किया जायेगा सम्मान

मातृ शक्ति संगठन द्वारा बताया गया कि माँ भारती की रक्षा में अपने प्राणोत्सर्ग करने वाले अमर शहीदों तुषार महाजन (श्रीनगर), नेमन कुजूर (झारखंड), गुरूनाम सिंह (जम्मू), जितेन्द्र सिंह (बिहार), विवेक सिंह (हिमाचल प्रदेश), नुदुराम सोरेन (उड़ीसा), चन्द्रकांत ए प्रधान ( उतराखंड), भूषण सतई (महाराष्ट्र), बाला दीपिका श्योराण (हरियाणा), गुरूसेवक सिंह (पंजाब), भरत बावन मस्के (कर्नाटक), ब्रम्हना पी. शिंदे (तमिलनाडू), गणेश राम (छत्तीसगढ), जोरा मुंडा (केरल), हेतराम (राजस्थान ), दीपक गहरवार (म.प्र.), रवि सिंह (उत्तर प्रदेश), जीतेन्द्र कुमार (म.प्र.), आरिफ खान (गुजरात), अरूण शर्मा (म.प्र.), बैकुन्ठा बर्मन (असम), भरत यदुवंशी (म.प्र.), विश्वजीत घोरई (प. बंगाल), गिरजेश कुमार उद्दे (म.प्र.) एवं सिवनी जिले के अमर शहीदों में बाला बिन्दु कुमरे (जावर काठी), फतेह सिंह कुडोपा (कटिया), वीर सपूत नितिन मिश्रा (सिवनी), प्रवीण सिंह राजपूत (भिलाई) सहित वीर सपूत भूरा आदेश बघेल (जैतपुर) के परिजनों का सम्मान किया जायेगा।

मुख्यअतिथि के रूप में ये होंगे शामिल

कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्यअतिथि के रूप में मरीन कमांडो श्री कृष्ण कुमार, नौसेना गैलेंट्री अवार्ड प्राप्त (राजस्थान) कारगिल योद्धा श्री दीप चंद फौजी, (महाराष्ट्र) युद्ध में अपने दोनों पैर व एक हाथ गवाने के उपरांत भी संघर्षशील जवान श्री मंगेश अनंत नाईक, मुंबई (महाराष्ट्र) 26/11 मुंबई आतंकी हमले में आतंकी को जीवित पकड़ने वाले बहादुर सब इंसपेक्टर मो. मुख्तार शेख, मुंबई (महाराष्ट्र) 26/11 मुंबई आतंकी हमले का सामना करने वाले पुलिस अधिकारी को आमंत्रित किया गया है। 

नाटिका एवं शहीदों से जुड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन

श्रीमति सीमा चौहान द्वारा बताया गया कि शौर्य का सम्मान कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सिवनी पुलिस बल के जवानों का भी सम्मान किया जायेगा। इसके साथ ही लोगों द्वारा नाटिका प्रस्तुत कर शहीदों को समर्पित किया जायेगा।
            शहीदों से जुड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा जिसमें सभी उम्र के लोग हिस्सा ले पायेंगे। प्रतियोगिता में विजेताओं को उसी समय मंच से पुरूस्कृत किया जायेगा। मातृ शक्ति संगठन द्वारा जिलेवासियों से श्रद्धांजली कार्यक्रम में उपस्थित होकर एक सच्चे देशभक्त होने का फर्ज निभाने शनिवार को कार्यक्रम में शामिल होने आग्रह किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.