Type Here to Get Search Results !

राजा दलपत शाह जी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त के मामले में शुक्रवार को सौंपेगे ज्ञापन

राजा दलपत शाह जी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त के मामले में शुक्रवार को सौंपेगे ज्ञापन 

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में जिला मुख्यालय सिवनी में देंगे ज्ञापन 




सिवनी। गोंडवाना समय। 

जिला मुख्यालय सिवनी में राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर अपमान करने के मामले में 26 नवंबर के दिनभर चले आदिवासी समाज व प्रशासन के बीच चर्चा और प्रकरण दर्ज करने के पश्चात प्रतिमा का सुधारीकरण तो कर दिया गया है लेकिन सिवनी जिले के आदिवासी समाज का आक्रोश कम नहीं हुआ है। गोंडवाना शासन काल के राजा दलपत शाह जी सिर्फ आदिवासी समाज का ही गौरव नहीं थे वरन वह समस्त वर्ग समाज के भी गौरव है।
             जिला मुख्यालय सिवनी में राजा दलपत शाह जी के द्वारा दलसागर तालाब का निर्माण कराया गया था जो आज भी सिवनी शहर की शान है। जिला मुख्यालय सिवनी में दलसागर तालाब में राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा को बिरसा मुण्डा जयंति के दिन आदिवासी समाज के द्वारा 15 नवंबर को स्थापित की गई थी।
            जिसके लगभग 10 दिन ही पूरे हुये थे और किसी अराजक व उपद्रवी तत्वों के द्वारा 25 नवंबर की रात्रि में राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिससे गोंडवाना साम्राज्य के साथ साथ गोंडियन सगा समाज की आस्था को ठेस पहुंची है। 

राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किये जाने से दु:खी है गोंडियन समुदाय

राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी को पुलिस ने अभी तक गिरफतार नहीं किया है। आदिवासी समाज में इसको लेकर अत्याधिक आक्रोश व्याप्त है।
            वहीं इस संबंध में गोंड समाज महासभा के जिला अध्यक्ष चित्तोड़ सिंह कुशराम एवं विजय उईके समाज सेवी, प्रवीण उर्फ पप्पू कुमरे गोपालगंज, संतकुमार मर्सकोले अजाक्स अध्यक्ष, महेन्द्र कांटेबार आकाश अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुये बताया कि राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया जाकर अपमान किये जाने के मामले में आदिवासी समाज ने दु:ख जताते हुये 29 नवंबर 2022 को सिवनी जिले के समस्त आदिवासी समाज के संगठनों के साथ मिलकर एक सामुहिक रूप से मीटिंग किया है।
             जिसमें सिवनी जिले के समस्त आदिवासी समाजिक संगठनों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग का संयुक्त मोर्चा बनाकर इस संबंध में कार्यवाही हेतु 2 दिसंबर 2022 दिन शुक्रवार को ज्ञापन देने का कार्यक्रम तय किया है। सिवनी जिला मुख्यालय में सभी अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक समुदाय मिलकर 2 दिसंबर दिन शुक्रवार को ज्ञापन सौंपेंगे एवं 2 दिनों के अंदर यदि पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी को गिरफतार नहीं किया गया तो सोमवार को ही धरना प्रदर्शन किया जायेगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.