Type Here to Get Search Results !

धर्मांतरित व्यक्तियों को जनजाति वर्ग की सुविधाओं से वंचित करने संविधान में आवश्यक संशोधन किए जाने 10 फरवरी को भोपाल में करेंगे मांग

 धर्मांतरित व्यक्तियों को जनजाति वर्ग की सुविधाओं से वंचित करने संविधान में आवश्यक संशोधन किए जाने 10 फरवरी को भोपाल में करेंगे मांग 

वनांचल ग्रामों में श्याम सिंह कुमरे ने डीलिस्टिंग के संबंध में ग्राम वासियों से किया संवाद


सिवनी। गोंडवाना समय। 

विधानसभा क्षेत्र बरघाट के वनांचल में स्थित ग्राम मोहगांव (कुरई), कोदाझीरी व अन्य ग्रामों में ग्रामवासियों के साथ डी लिस्टिंग के संबंध मे जावरकाठी निवासी डॉ श्याम सिंह कुमरे आईएएस (पूर्व कलेक्टर) संयोजक भारतीय जनता पार्टी, सदस्य प्रांत टोली जनजाति सुरक्षा मंच महाकौशल ने विस्तृत रूप से चर्चा की। 

10 फरवरी 2023 को लाखों की संख्या में जनजातियों को भोपाल में जाने हेतु तैयार रहने का किया जा रहा आह्वान


जनजाति सुरक्षा मंच के जिला प्रभारी डॉक्टर श्याम सिंह कुमरे द्वारा लोगों को यह समझाया जा रहा है कि जनजाति समाज के धर्मांतरित व्यक्तियों को जनजाति की सुविधाओं से वंचित करने के लिए संविधान में आवश्यक संशोधन किए जाने की मांग हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान से की जाने हेतु दिनांक 10 फरवरी 2023 को लाखों की संख्या में भोपाल में जाने हेतु तैयार रहने का आह्वान किया जा रहा है।
                    इस अवसर पर भाजपा मंडल कुरई प्रभारी राजेश उपाध्याय , दिलीप राय , जिला कार्यसमिति सदस्य जागेश्वर पांडे ,सांसद प्रतिनिधि कुरई राजेंद्र डहरवाल ,भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा ,जिला कार्यसमिति सदस्य नरेश हिंगे, भाजपा मंडल महामंत्री सुंदरलाल खंडाते ,महामंत्री पंकज श्रीवास्तव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गंगा देशमुख ,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश शंशंकर ,मंडल मंत्री मनोज ठाकरे ,कोषाध्यक्ष जितेंद्र यादव ,युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन हिंगे,  शालिग्राम सहित जेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.