Type Here to Get Search Results !

24 दिसंबर को लखनादौन में गोंगपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

24 दिसंबर को लखनादौन में गोंगपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित 

जिला प्रभारी प्रकाश सिंह धुर्वे ने समस्त पदाधिकारियों को बैठक में शामिल होने के दिये निर्देश


सिवनी। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला सिवनी कार्यकर्ता गण/पदाधिकारी गणों को जिला प्रभारी तिरू प्रकाश सिंह धुर्वे द्वारा सूचित किया गया है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के निदेर्शानुसार दिनाँक 24 दिसंबर 2022 दिन शनिवार को विजय लॉन बस स्टेंड नरसिंहपुर रोड लखनादौन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जिला स्तरीय बैठक बुलाई गई है। जिससें समस्त पदाधिकारी जनप्रतिनिधी गण ब्लॉक एवं जिला कार्यकारिणी समस्त प्रकोष्ठ गो.ग.पा. सिवनी अनिवार्य रूप से मीटिंग में पहुँचने के निर्देश दिये गये है। 

इन मुद्दों पर होगी गोंगपा की बैठक

आगे जानकारी देते हुये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश महासचिव व सिवनी जिला प्रभारी तिरू प्रकाश सिंह धुर्वे ने बताया कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जिला स्तरीय मीटिंग में जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की समीक्षा (लेखा जोखा), जिला कमेटी का विस्तार, नव निर्वाचित त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी, बूथ एवं सदस्यता अभियान पर विस्तार को लेकर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जायेगा। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.