Type Here to Get Search Results !

नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागु करने हेतु वर्तमान में कोई कार्यवाही प्रक्रियाधीन नही हैं

नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागु करने हेतु वर्तमान में कोई कार्यवाही प्रक्रियाधीन नही हैं

पुरानी पेंशन योजना लागु करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नही है

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) कुल 4,83,332 कर्मचारी, अधिकारी रजिस्टर्ड है

सिवनी। गोंडवाना समय। 

क्या वित्त मंत्री यह बतायेगें कि प्रदेश में कितने अधिकारी, कर्मचारी नवीन पेंशन योजना के तहत सेवा में है तथा इनके लिए पुरानी पेंशन योजना लागु करने के लिए शासन ने क्या कार्यवाही की है। प्रदेश में कब तक पुरानी पेंशन योजना लागु कर दी जायेगी।
                


यह प्रश्न सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा विधानसभा में किया गया। विधानसभा के त्रयोदश सत्र में विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा किये गये लिखित उक्त प्रश्न का उत्तर देते हुए वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि प्रदेश में नवीन योजना (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) कुल 4,83,332 कर्मचारी, अधिकारी रजिस्टर्ड है।
             नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागु करने हेतु वर्तमान में कोई कार्यवाही प्रक्रियाधीन नही हैं। पत्राचार एक सत्त प्रक्रिया है। पुरानी पेंशन योजना लागु करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नही है। राज्य शासन तथ्यों का उचित विष्लेशण कर निर्णय लेता है।

सिवनी विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2019 से 5 आंगनवाडी केन्द्र भवनों का निर्माण कराया गया है

आगे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के आंगनवाडी भवनों का निर्माण से संबंधित प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सिवनी विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2019 से प्रश्न दिनांक तक कुल 5 आंगनवाडी केन्द्र भवनों का निर्माण कराया गया है, बनाये गये भवनों की लागत एवं कार्य पूर्ण, अपूर्ण की केन्द्रवार जानकारी पुस्तकालय में रखे परिषिश्ट 2 पर है। सिवनी जिले की आंगनवाड़ी केन्द्रो में वर्ष 2019 से प्रश्न अवधि तक सहायिका एवं कार्यकतार्ओं की भर्ती की गयी है, जिसकी विस्तृत जानकारी पुस्तकालय में रखे परिषिश्ट 3, 4 एवं 5 पर है।
                इसी के साथ ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सामग्री क्रय एवं विक्रय की जानकारी से जुडेÞ प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि शासन से विधानसभा क्षेत्रवार एवं ब्लाकवार बजट आबंटन प्राप्त नही होता है। विभाग द्वारा प्राप्त आबंटन को जिलों में आंबटित किया जाता हैं। सिवनी जिले को आंबटित बजट का विवरण पुस्ताकालय में परिषिश्ट अनुसार है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.