द्वारका प्रसाद अड़कने बने मध्यप्रदेश ग्राम रक्षक कोटवार चौकीदार संघ के बरघाट तहसील अध्यक्ष
बरघाट। गोंडवाना समय।
सिवनी जिले की तहसील बरघाट में मध्यप्रदेश ग्राम रक्षक कोटवार चौकीदार संघ की महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन 23 दिसंबर 2022 को किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष मनोज मेश्राम, जिला सचिव आनंद परते, सुखराम मेश्राम की विशेष उपस्थिति में सर्वसम्मिति द्वाराका प्रसाद अड़कने ग्राम कोटवार कन्हरगांव को बरघाट तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही कोषाअध्यक्ष के पद के लिए रविन्द्र भालेकर ग्राम कोटबार दुल्हापुर को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही संगठन मंत्री के पद पर विजय गजभिये ग्राम कोटवार साल्हेखुर्द को नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी इन्हें दी गई
कार्यकारणी सदस्य के लिए कमलाबाई उके, किरण भालेकर, साधना भालेकर, कमलाबाई उके, फिरण भालेकर, साधना भालेकर, आशा वासनिक, श्यामनराव बोमचेर, सानू गेडाम, केशव प्रसाद गेडाम, विजय गेडाम, महेन्द्र वासनिक, मनोज गढ़पाल, धर्मेन्द्र शेण्डे, विनोद मांगदेव को चुना गया। महत्वपूर्ण मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि सभी नियुक्त पदाधिकारिगण अपने अपने पद पर संपूर्ण जवाबदारी के साथ अपना कार्य करेगे।
No comments:
Post a Comment