Type Here to Get Search Results !

गया प्रसाद कुमरे को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी जिला अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र सौंपा

गया प्रसाद कुमरे को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी जिला अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र सौंपा 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक में जिला प्रभारी प्रकाश धुर्वे ने की अधिकृत घोषणा


सिवनी। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी के जिला अध्यक्ष के पद पर गया प्रसाद कुमरे की नियुक्ति अधिकृत रूप से गोंगपा के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते द्वारा कर दी गई है।



            



वहीं पार्टी की बैठक में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला प्रभारी प्रकाश धुर्वे के द्वारा गया प्रसाद कुमरे को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला अध्यक्ष सिवनी का नियुक्ति सौंपा गया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश, जिला व ब्लॉक पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

दादा हीरा सिंह मरकाम जी के सिद्धांतो पर चलकर वर्षों से कार्य कर रहे है गया प्रसाद कुमरे




गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे पूर्व में जिला कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। वहीं वे जनपद सदस्य के रूप में निर्वाचित हुये थे इसके साथ बीते विधानसभा चुनाव में सिवनी विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने चुनाव में उम्मीदवार के रूप में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से मैदान में उतरकर अच्छा परिणाम लाने का प्रयास किया था।
            

इसके साथ ही गया प्रसाद कुमरे वर्षों से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व दादा हीरा सिंह मरकाम जी की सिद्धांतों व मार्गदर्शन पर चलकर जिम्मेदारी व जवाबदारी के साथ कार्य कर रहे है। इसी के चलते गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रांतीय व राष्ट्रीय पदाधिकारियों के द्वारा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी जिला अध्यक्ष के पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। 

30 दिसंबर को घंसौर में बैठक का रखा गया आयोजन

ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश मरावी के द्वारा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक शाखा घंसौर एवं प्रथक ब्लॉक केदारपुर के संयुक्त तत्वधान में बैठक का आयोजन दिनांक  30 दिसंबर 2022 दिन शुक्रवार को गोंडवाना भवन आईटीआई रोड घंसौर में बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
                बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एवं सिवनी जिला प्रभारी प्रकाश सिंह धुर्वे एवं नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे की उपस्थिति में बैठक संपन्न की जाएगी। समस्त विंग्स के ब्लॉक अध्यक्ष अपनी अपनी कार्यकारिणी एवं घंसौर ब्लॉक में रहने वाली राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश संभाग एवं जिला पदाधिकारी सादर आमंत्रित किया गया है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.