Type Here to Get Search Results !

बुधनी के लोगों का दुख दर्द दूर नहीं कर पाये पूरे प्रदेश का विकास कैसे करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह-तुलेश्वर मरकाम

बुधनी के लोगों का दुख दर्द दूर नहीं कर पाये पूरे प्रदेश का विकास कैसे करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह-तुलेश्वर मरकाम

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी चली गांव की ओर हर घर झंडा घर-घर झंडा का किया आवाहन 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम बुधनी सहिंत अन्य जिलों का किया भ्रमण सुनी ग्रामीणों की समस्या


देवास/ खातेगांव। गोंडवाना समय।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम का काफिला बीते दिनों खातेगांव से सुबह 9:30 में रवाना हुआ जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम के साथ राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तिरु श्याम सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव बलबीर सिंह तोमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी तिरु दरबू सिंह उइके, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सतीश नागवंशी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रूपनारायण सिंह पोया, प्रदेश के मुखिया प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते,
            


किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह जाट, प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश सदस्यता प्रभारी राधेश्याम काकोड़िया,  राष्ट्रीय सदस्य अरविंद उइके एवं जिला देवास जिला अध्यक्ष के साथ समस्त कार्यकारिणी का काफिला खातेगाओ से गोरखपुर, गिलोर, बोरखेड़ा, नसरुल्लागंज, गिलोर, सेमलपानी, बासुदेव ग्राम, सुकरवास, बाई बोडी ग्राम, बसंतपुरा, हमीदगंज, पिपलानी एवं सीहोर जिले की जिला कार्यकारिणी ब्लाक कार्यकारिणी एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा स्वागत किया गया। 

आदिवासियों पर हो रहे शोषण एवं उनके विस्थापन के लिये मुख्यमंत्री जिम्मेदार है


इसके साथ ही भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा बुधनी का जायजा लेते हुये गोंगपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यों के अवलोकन में कमी पर कहा गया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र के लोगों का दुख दर्द दूर नहीं कर सके तो क्या वो पूरे मध्यप्रदेश का विकास कैसे कर पाएंगे। इसके साथ ही कहा गया कि आदिवासियों पर हो रहे शोषण एवं उनके विस्थापन के लिये मुख्यमंत्री जिम्मेदार है।
            प्रदेश की बहुल जनजाति गोंड, परधान, बैगा, भील,  भिलाला, बरेला, कोरकू ऐसी विभिन्न जनजातियों के साथ अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अन्य वर्ग के समुदाय का विकास कैसे करेंगे जहां शिक्षा का मंदिर पाठशाला की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में एवं उनके पास बिल्डिंगों का रंग रोगन कराने के लिए तक पैसा नहीं है। 

जल जंगल जमीन हमारी हैं, उत्खनन का ठेका उद्योगपतियों एवं माल गुजारो को इससे विकास कैसे होगा


राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आगे कहा गया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी दोहरी नीति के तहत अमीरों को अलग शिक्षा और गरीबों को अलग शिक्षा के माध्यम से स्कूलों में पढ़ा रहे। अतिरिक्त शिक्षक एवं नियमित शिक्षकों को शिक्षा के अलावा हजारों काम दे देते हैं।
         शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए कार्यों पर व्यस्त रहें। इस परिस्थिति में गरीब जनों के बच्चों का भविष्य मात्र मजदूरी ही दिखता है। आदिवासियों के लिए बनाये गये पेशा कानून में गरीब आदिवासियों के लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं किया गया है यह कैसा विकास है। जल जंगल जमीन हमारी हैं, लेकिन उत्खनन का ठेका उद्योगपतियों एवं माल गुजारो का इससे विकास कैसे होगा मंत्री जी। 

संविदा में भर्ती हुए शिक्षकों को नियमित किया जाएगा


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सरकार 2023 में बनती है तो मध्य प्रदेश के सभी किसान भाइयों के खाते में गोंडवाना सरकार में 25-25 लाख रुपए का प्रावधान किया जाएगा। साथ ही जो शिक्षक संविदा में भर्ती हुए हैं, उन्हें नियमित किया जाएगा एवं शिक्षकों को सभी कार्यों से मुक्त कर केवल और केवल बच्चों की शिक्षा में ध्यान देने के लिए प्रोत्साहन किया जाएगा। मध्यप्रदेश में जितने भी बैकलॉग पद हैं, उनको गोंडवाना सरकार के द्वारा तत्काल भरा जाएगा एवं आरक्षण आधारित पदोन्नति की जाएगी। 

भाजपा राशन, यूरिया डीएपी, व्यापम, आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड जैसे तमाम घोटालों की सरकार है

राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व विधायक दरबू सिंह उइके द्वारा गोंडी में उद्बोधन करते हुए कहा गया कि मावा नाटे महाराज जब गोंडवाना शासन था तब सोने के सिक्के चलते थे और सभी वर्गों के लोग अपनी धर्म संस्कृति के साथ सामंजस बनाकर अपना विकास करते थे, उसी गोंडवाना में गोंडी भाषा को बोलने वाले करोड़ों लोगों को जब भाषाई आधार में राज्यो का गठन किया जा रहा था तब मध्य प्रदेश का गठन किया गया।
                आठवीं अनुसूची में गोंडी भाषा को मान्यता नहीं दी गई। उन्होंने भाजपा को राशन, यूरिया डीएपी, व्यापम, आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड जैसे तमाम घोटालों की सरकार बताया। राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह तोमर के द्वारा मिशन 2023 गोंडवाना चली गांव की ओर हर घर झंडा घर-घर झंडा का आवाहन किया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सभी पदाधिकारियों द्वारा उदÞबोधन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.