आदेगांव क्षेत्र में गोंगपा ने चलाया हर घर झंडा, घर-घर झंडा अभियान
लखनादौन। गोंडवाना समय।
आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के चले मिशन 2023 को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने का अभियान चला रही है।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वाधान में लखनादौन ब्लॉक के आदेगांव क्षेत्र के ग्राम मढ़पुरा एवं ग्राम पाटन में हर घर झंडा घर-घर झंडा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश महासचिव सिवनी जिला प्रभारी प्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य कांटा मसराम, महेश कुमार बट्टी, संतोष कुरसंगा जिला संगठन मंत्री नरसिंहपुर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment