Type Here to Get Search Results !

विकास यात्रा के नाम पर सरकारी धनराशि को खर्च कर भाजपा का कर रही प्रचार-प्रसार

 विकास यात्रा के नाम पर सरकारी धनराशि को खर्च कर भाजपा का कर रही प्रचार-प्रसार

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पदाधिकारियों ने उमरिया में जनता को बताया हकीकत


उमरिया। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय आम सभा गांधी चौक उमरिया में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी तुलेश्वर मरकाम, विशिष्ट अतिथि अमान सिंग पोर्ते, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष विन्ध-प्रांत रामप्रसाद कुशवाहा, संगठन मंत्री बिहारी लाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष तेज प्रताप सिंग उइके, प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश सदस्यता प्रभारी राधेश्याम काकोड़िया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  किसान मोर्चा मनोहर लाल ध्रुव, जिला अध्यक्ष उमरिया सूर्यपाल आर्मो, जिला अध्यक्ष कटनी अरविंद तेकाम, पूर्व जनपद अध्यक्ष गोहपारू नीलम मरावी, सभी पदाधिकारीयो के द्वारा जिला उमरिया की ज्वलंत समस्याओं को उठाया गया। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता लेकर और बूथ में कार्य करने की शपथ ले रहे है 


कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम काकोड़िया द्वारा बताया गया कि गोंगपा के पदाधिकारियों के द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया कि भाजपा के विकास यात्रा का खुलकर विरोध किया गया। वहीं भाजपा के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा पूरे मध्यप्रदेश के सरकारी तंत्र से 2023 के चुनाव की तैयारी करवा रहें हैं। प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी सहित शासकीय धनराशि को भाजपा अभी से अपनी पार्टी के प्रचार-प्रसार में खर्च कर रही है। वास्तविक विकास मध्यप्रदेश में जनता को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी दे सकती है इसलिए मध्यप्रदेश की जनता जनार्दन ने भी 2023 में मध्यप्रदेश का भविष्य गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नाम करने का फैसला किया है जिसमें मध्यप्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने की मांग जनता से उठी है। इसी संकल्प के साथ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता लेकर और बूथ में कार्य करने की शपथ ले रहे है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.