Type Here to Get Search Results !

भाजपा की सरकार लोगो की जिंदगी बदलने का काम कर रही है-डॉ श्याम सिंह कुमरे

भाजपा की सरकार लोगो की जिंदगी बदलने का काम कर रही है-डॉ श्याम सिंह कुमरे

बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने स्कूल, छात्रावास, कॉलेज खोले गये है

बरघाट विधानसभा के जनपद पंचायत कुरई के अंतर्गत गांप-गांव पहुंची विकास यात्रा


सिवनी। गोंडवाना समय। 

भाजपा द्वारा निकाली गई विकास यात्रा को लेकर लोगो में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बरघाट विधानसभा के जनपद पंचायत कुरई के अंतर्गत परतापुर, लावेसर्रा, बकोड़ी, टूईयापार, साखादेही पहुंची विकास यात्रा का लोगो ने जोरदार स्वागत किया।
            


विकास यात्रा की प्रभारी मीना बिसेन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,  डॉ श्याम सिंह कुमरे पूर्व कलेक्टर एवं जिला संयोजक भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, कमल मर्सकोले पूर्व विधायक, लोचन लाल मर्सकोले जनपद अध्यक्ष कुरई द्वारा कन्याओं के चरण धुलाकर कन्या पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया गया और लाखों रुपयों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। 

लोगो को पक्का मकान, नि: शुल्क अनाज, हर घर नल जल, जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जा रही है 


इस अवसर पर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। अतिथियों द्वारा वरिष्ठ ग्रामीणजनों का सम्मान किया गया। विकास यात्रा का स्वागत के कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान लोगो की समस्याएं सुनी गई और अधिकारियों को तत्काल निराकारण के निर्देश दिए गए।
            गांव-गांव पहुंची विकास यात्रा का लोगो ने जगह-जगह स्वागत किया विकास यात्रा को लेकर लोगो में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर डॉ श्याम सिंह कुमरे ने कहा कि भाजपा की सरकार लोगो की जिंदगी बदलने का काम कर रही है। जनहितैषी भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई जिससे गरीबों की जिंदगी बदल गई है, लोगो को पक्का मकान, नि: शुल्क अनाज, हर घर नल जल, जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जा रही है। 

गांव-गांव पक्की सड़कें बनाई गई, हर 1 किमी में आगनवाड़ी केंद्र खोले गए 

भाजपा ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाया है। प्रदेश में संसाधन लाए गए जिससे गांव-गांव पक्की सड़कें बनाई गई, हर 1 किमी में आगनवाड़ी केंद्र खोले गए है। जगह जगह स्कूल, कालेज, छात्रावास, सीएम राइस स्कूल खोले गए है ताकि हर बच्चा उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर सके। विकास यात्रा के दौरान अजय डागोरिया जिला महामंत्री, निर्मला ठाकुर भाजपा नेत्री, मानसिंह सनोड़िया भाजपा मंडल अध्यक्ष, देवेन्द् राहंगडाले, शिव सनोड़िया, पियूष सनोड़िया, रंजीत राय, चैतराम सनोड़िया, अनिल सहारे, नीलकंठ सनोड़िया, कुबेर रघुवंशी, अशोक शरणागत सांसद प्रतिनिधि, जानकी प्रसाद भगत, रविकांत ऐडे सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अधिकारी कर्मचारी महिलाएं पुरुष बड़ी संख्या पर ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.