Type Here to Get Search Results !

बंडोल पुलिस ने महिला के हत्यारे कातिल को 2 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

बंडोल पुलिस ने महिला के हत्यारे कातिल को 2 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

पुराने विवाद को लेकर मृतिका संगीता बंदेवार से प्रदीप बघेल रखता था रंजिश

बंडोल पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त गेती जप्त कर आरोपी को किया न्यायालय पेश


बंडोल। गोंडवाना समय।


पुलिस थाना बंडोल में 27 मई 2023 को सूचना प्राप्त हुई कि संगीता पति राजकुमार बंदेवार उम्र 35 साल ग्राम छुआई थाना बंडोल की निवासी एक महिला को गेती से हमला कर चोट पहुँचाई गई जिससे वह मृत हो गई है। सूचना पर थाना प्रभारी बंडोल श्री दिलीप पंचेश्वर द्वारा तत्काल हमराह स्टाफ के ग्राम छुआई पहुँच घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जिसमे पाया गया कि ग्राम छुआई का प्रदीप बघेल का करीब एक माह पूर्व मृतिका संगीता बंदेवार के साथ मृतिका के घर के सामने बेठकर शराब पीने से मना करने पर विवाद हुआ था। उसी समय से आरोपी प्रदीप बघेल मृतिका से रंजिश रखे थे। 

गेती से हमला कर संगीता बंदेवार की हत्या कर मौके से भाग गया था आरोपी प्रदीप बघेल


घटना दिनाँक 27 मई 2023 को मृतिका संगीता बंदेवार का पति मजदूरी करने गाँव मे गया था बच्चे रिश्तेदारी मे गये थे। मृतिका को घर मे अकेली पाकर आरोपी प्रदीप बघेल ने हत्या करने के उदेश्य से गेती से हमला किया जिससे बचने के लिये मृतिका मोहल्ले के छोटू बघेल के घर की तरफ भागी जहाँ आरोपी ने मृतिका का पीछा कर छोटू बघेल के घर के सामने गेती से हमला कर संगीता बंदेवार की हत्या कर मौके से भाग गया।

कड़ी मशक्कत के बाद जान जोखिम मे डालकर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी                

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन मे व श्री पुरूषोत्तम मरावी एसडीओपी सिवनी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बंडोल श्री दिलीप पंचेश्वर व्दारा तत्काल टीम गठित कर एक टीम मृतिका के शव का पंचनामा कार्यवाही मे लगाया गया व एक टीम आरोपी तलाश मे रवाना किये गये। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की फिराक मे नहर मे कूद गया जिसे हिकमत अमली से कडी मशक्कत के बाद जान जोखिम मे डालकर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त गेती जप्त की गई व आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहाँ से जैल वारंट बनाये जाने पर जेल दाखिल कराया गया है। मृतिका संगीता पति राजकुमार बंदेवार उम्र 35 साल ग्राम छुआई थाना बंडोल की निवासी थी। आरोपी प्रदीप बघेल पिता हनुमान सिंह बघेल उम्र 34 साल ग्राम छुआई थाना बण्डोल का निवासी है।

पुलिस कार्यवाही में इनका रहा सराहनीय योगदान


पुलिस थाना बंडोल द्वारा किये गये सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी श्री दिलीप पंचेश्वर, सउनि भुजवल प्रजापति, सुमेरचन्द उईके, प्र.आर.अमर उईके, ब्रजेन्द्र लोखन्डे, विनोद बघेल, सुखराम कुमरे, आर.राजेश सरयाम, प्रदीप चौधरी, सुधीर डेहरिया, जितेन्द्र रंगारे, दीपेश रघुवंशी, सतीश पाल, अभय उईके, राकेश मार्को, म.आर.प्रियंका डेहरिया का योगदान रहा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.