Type Here to Get Search Results !

पुलिस पर लगे चोरी के आरोप, टीआई समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

 पुलिस पर लगे चोरी के आरोप, टीआई समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

अलीराजपुर में सोने के सिक्के चोरी का मामला


विशाल चौहान सवांददाता
जोबट/अलीराजपुर। गोंडवाना समय।

मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य आलीराजपुर जिले में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस वालों पर ही चोरी का आरोप लगा है, जिसके चलते उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।


पुलिसवालों पर आरोप है कि महिला को डरा धमकाकर सोने के सिक्के छीने हैं। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में गए और आदिवासी महिला को धमकाकर सोने के 240 सिक्के लेकर फरार हो गए, जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई की।

बरामद सिक्कों का आपस में बंटवारा कर लिया 


दरअसल जिले के सोंडवा थाना अंतर्गत बैजड़ा गांव के एक ग्रामीण ने आरोप लगाया कि 19 जुलाई 2023 की सुबह 11 बजे चार पुलिसकर्मी जिनमें टीआई विजय देवड़ा भी शामिल थे। उनके घर आए और घर में मौजूद महिला से मारपीट कर घर में जमीन में गाड़कर रखें गये 240 सोने के सिक्के बरामद कर लिए।
                आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने इसे रिकार्ड में ना लेकर, आपस में बरामद सिक्कों का बंटवारा कर लिया। आलीराजपुर एसपी हंसराज सिंह ने टीआई विजय देवड़ा सहित तीन अन्य आरक्षक सुरेंद्र, राकेश और वीरेंद्र को निलंबित कर दिया है।
                 मामले में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ नामजद और तीन अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी विजय देवड़ा ने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

सिक्कों की कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक है


बेजड़ा गांव की रमकु बाई भयड़िया ने बताया कि मैं अपने जेठ की बहू के साथ गुजरात में मजदूरी करने गई थी। वहां एक मकान में काम करते समय उन्हें सोने के 240 सिक्के मिले। यह सिक्के वो चुपचाप अपने गांव ले आई। यहां आकर सारे सिक्के अपने घर में गाड़ दिए, लेकिन ये खबर गांव में तेजी से फैल गई।
                लोगों का कहना है कि एक सिक्का 50 ग्राम तक का है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन सिक्कों की कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक है। सोने के सिक्के मामले में निलंबित कार्यवाहक निरीक्षक विजय देवड़ा का वीडियो सामने आया।
                वीडियो में भावुक हो कर अपना पक्ष रखते दिखाई दिए टीआई देवड़ा ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो पर भी आरोप लगाए। साथ वीडियो में विभागीय कार्रवाई से भी असंतुष्ट नजर आये टीआई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.