Type Here to Get Search Results !

हमारे संवैधानिक अधिकार, हमारी संस्कृति, रोटी-बेटी खतरे में है-तुलेश्वर सिंह मरकाम

हमारे संवैधानिक अधिकार, हमारी संस्कृति, रोटी-बेटी खतरे में है-तुलेश्वर सिंह मरकाम 

प्रदेश के मूलनिवासी आदिवासी आज दाने दाने के लिए मोहताज है


पाली/कोरबा। गोंडवाना समय। 

हर वर्ष की भांति संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित 9 अग्स्त विश्व मूलनिवासी आदिवासी दिवस पर गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बगदेवा से पाली तक वृहत स्वाभिमान बाइक रैली निकाली गई। रैली के पाली पहुंचते ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन कर पाली तानाखार की जनता के लिए सुख शांति उन्नति के लिए कामना की और पैदल चलकर नमस्कार करते कार्यक्रम स्थल मंच तक पहुंचे।

आजादी के बाद से कांग्रेस भाजपा ने इस प्रदेश देश को सिर्फ लूटा है 


तत्पश्चात गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम ने मंच से कहा कि प्रदेश के मूलनिवासी आदिवासी आज दाने दाने के लिए मोहताज है जबकि हमारे पुरखों ने यहां राज किया बलिदान दिया इतिहास गवाह है, आजादी के बाद से कांग्रेस भाजपा ने इस प्रदेश देश को सिर्फ लूटा है, हमारे हक अधिकार, संवैधानिक अधिकार, हमारी संस्कृति रोटी बेटी आज खतरे में है, वर्तमान में वउउ कानून ला के आदिवासियों के अधिकार को खत्म किया जा रहा है, और मंच से अन्य वक्ताओं ने भी आह्वान किया कि अब कमर कस लो और 2023-24 में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सरकार बना लो, जब तक कांग्रेस भाजपा को ढोते रहेंगे हमारा विकास होने वाला नहीं है।

इस दौरान ये रहे उपस्थित

श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव, कुलदीप मरकाम प्रदेश संगठन मंत्री, संतोष चंद्राकर, विशाल सिंह कोराम, इंद्रपाल सिंह मरकाम गोंडवाना राष्ट्रीय पुनेमाचार्य, जामबाई श्याम, जी पी राज, निर्मल सिंह मरकाम, गणेश मरपच्ची, मधुलता मरकाम, गोमती मरकाम, प्रभु जगत प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, अनिल मरावी प्रदेश सचिव, विमल मरावी संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर, उर्मिला मरकाम, प्रभा पोर्ते, संतोषी, रामप्यारी,  कैलाशदेवी, सुरेश पोर्ते,  गिरजाशंकर कोराम, जगत नेताम, रामखिलावन उईके, रफीक अहमद, रामभजन जगत, विनय जायसवाल, विकास जगत, शिवराम मरकाम, रायसिंह जगत, जीतलाल, कमल, अनूप मरावी, जय प्रकाश मरावी, गणेश उइके, रविशरण ओरकेरा, विद्वान, शीलवंत जगत, सत्येंद्र आयम, प्रमोद मेश्राम, विजय ओरके, चंद्रपाल मरावी, अमर टेकाम, सोभा ध्रुव, राधेश्याम टेकाम, नंदकुमार, रवि आदि सहित 10 हजार से भी अधिक की जनसंख्या में मातृ पितृशक्ति युवा युवती की उपस्थित में कार्यक्रम संपन्न हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.